Rajesh Sharma Health Update: क्या सच में राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा? प्रभाष की फिल्म 'फौजी' के मेकर्स ने किया बड़ा खुलासा

Rajesh Sharma Health Update: एक्टर राजेश शर्मा की हेल्थ पर अपडेट सामने आई है। फिल्म 'फौजी' के मेकर्स ने बड़ा खुलासा किया है।

Rajesh Sharma Health Update
Rajesh Sharma Health Update | Image: x

Rajesh Sharma Health Update: फेमस एक्टर राजेश शर्मा के फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पैर में कीड़े काटने के चक्कर में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब एक्टर की हालत में काफी सुधार हो रहा है। उनके मैनेजर के अनुसार, वे तेजी से रिकवर कर रहे हैं और उम्मीद है कि अगले एक या दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। एक्टर की स्थिति को लेकर उनके दोस्त और करीबी भी लगातार संपर्क में हैं और खुलासे कर रहे हैं।

राजेश शर्मा की तबीयत का ताजा हाल

राजेश शर्मा की दोस्त और एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने बताया है कि एक्टर अब पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। फिलहाल डॉक्टर उनकी हेल्थ पर कड़ी निगरानी कर रहे हैं। उनके जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं। सुदीपा ने बताया कि हैदराबाद से लौटने के बाद जब राजेश घर पर थे, तब उन्हें बुखार महसूस हुआ था। शुरुआत में इसे नॉर्मल वायरल बुखार समझ रहे थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

मैनेजर ने दी पूरी जानकारी

राजेश शर्मा के मैनेजर ने सोशल मीडिया जो अफवाहें फैल रही हैं उनको पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि राजेश शर्मा के पैर में इन्फेक्शन अभी भी है, लेकिन इसका इलाज चल रहा है। उन्होंने उन दावों को गलत बताया जिसमें कहा जा रहा था कि संक्रमण उनके फेफड़ों तक पहुंच गया है। मैनेजर का कहना है कि डॉक्टर के मुताबिक राजेश अगले दो-तीन दिनों में पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आएंगे।

'फौजी' मेकर्स का क्या है कहना

दूसरी तरफ, फिल्म 'फौजी' की प्रोडक्शन टीम ने उन खबरों को सिरे से नकार दिया है जिनमें कहा गया था कि राजेश शर्मा को सेट पर किसी जहरीले कीड़े ने काटा था। टीम का कहना है कि एक्टर अपनी शूटिंग पूरी करने के बाद लगभग एक हफ्ते पहले ही घर लौट चुके थे और उस दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की मेडिकल समस्या नहीं थी। मेकर्स ने यह भी कहा कि उन्हें राजेश के अस्पताल में भर्ती होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं थी और न ही वे परिवार से संपर्क कर पाए थे।  

Advertisement

AICWA की जांच की मांग

इस मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस पूरे प्रकरण की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फिल्म सेट पर काम करने वाले कलाकारों की सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन ने यह भी मांग की है कि फिल्म फौजी के निर्माता राजेश शर्मा के उपचार का पूरा खर्च उठाएं।

यह भी पढ़ें: एसिडिटी और गैस से हैं परेशान? तो रामबाण इलाज हैं किचन में रखीं ये चीजें

Advertisement
Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड