Digestion Remedies

Digestion Remedies: एसिडिटी और गैस से हैं परेशान? तो रामबाण इलाज हैं किचन में रखीं ये चीजें; इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

Digestion Remedies: आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में बाहर का खाना और गलत खानपान के साथ देर तक बैठकर काम करने की आदतों के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। एसिडिटी, गैस और पेट की जलन जैसी परेशानियों से बचने के लिए हमारी रसोई में ही कई आसान उपाय मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसी चीजों के बारे में जो पाचन तंत्र ठीक करने में हेल्प रखने में मदद करती हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सौंफ

खाना खाने के बाद सौंफ खाने से सेहत के लिए फायदेमंद है। इसके गुण पेट की मांसपेशियों को आराम पहुंचाते हैं और गैस बनने से रोकते हैं। आप खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ चबा सकते हैं।

Image: freepik
camera icon
2/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जीरा

जीरा पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करने का काम करता है, जिससे खाना जल्दी पचता है और एसिडिटी का खतरा कम होता है। जीरे को पानी में उबालकर उसका सेवन करना पेट के लिए लाभदायक है।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अदरक 

पेट की सूजन को कम करने और पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करता है। पाचन धीमा होने से ही अक्सर जलन और एसिडिटी की समस्या होती है। इसे अदरक वाली चाय, गर्म पानी में डालकर या खाने शामिल कर सकते हैं।

Image: freepik
camera icon
4/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इलायची

इलायची बदबू ही नहीं दूर करती, बल्कि पाचन को भी बैलेंस रखती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण पेट की सूजन को कम करते हैं। खाने के बाद 1- 2 इलायची चबाना या इसे चाय और दूध में डालकर पीना असरदार होता है।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तुलसी

तुलसी को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। इसको खाने से पेट की जलन शांत होती है और सूजन में राहत मिलती है। आप सुबह खाली पेट तुलसी के ताजे पत्ते चबा सकते हैं या तुलसी की चाय का सेवन कर सकते हैं।

Image: freepik
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड