अल्लू अर्जुन के घर के बाहर छात्रों का हंगामा, जमकर की तोड़फोड़, पुलिस ने उपद्रवियों को हिरासत में लिया

साउथ सिनेमा के अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर के बाहर कुछ उपद्रवियों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया। हैदराबाद पुलिस ने उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया।

Follow : Google News Icon  
Students created ruckus outside Allu Arjun's house.
अल्लू अर्जुन के घर के बाहर उपद्रवियों ने हंगामा किया। | Image: Screen Grab

उस्मानिया यूनिवर्सिटी संयुक्त कार्रवाई समिति के सदस्य होने का दावा करने वाले लोगों के एक समूह ने 22 दिसंबर, रविवार को तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन के आवास पर तोड़फोड़ की। उपद्रवियों ने फूलों के गमले और अन्य सामान तोड़ दिए।

प्रदर्शनकारियों ने अभिनेता के खिलाफ नारे लगाए और उस महिला को न्याय दिलाने की मांग की, जिसकी इस महीने की शुरुआत में अभिनेता की नवीनतम फिल्म 'पुष्पा-2' की स्क्रीनिंग के अवसर पर यहां एक मूवी थिएटर में भगदड़ में मौत हो गई थी। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

महिला को न्याय दिलाने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने अभिनेता के खिलाफ नारे लगाए और उस महिला को न्याय दिलाने की मांग की, जिसकी इस महीने संध्या सिनेमाघर में भगदड़ के दौरान मौत हो गई थी। प्रदर्शनकारियों के पास मौजूद एक तख्ती पर लिखा था, ‘फिल्में बनाकर करोड़ों रुपये कमाए जा रहे हैं, जबकि फिल्म देखने वाले मर रहे हैं।’ यह एक्शन कमेटी तेलंगाना को राज्य का दर्जा दिलाने के आंदोलन में सबसे आगे रही थी।

“हादसे पर अल्लू अर्जुन बोले- अब ‘पुष्पा 2’ हिट होगी”

AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी (Akbaruddin Owaisi) ने विधानसभा में संध्या थिएटर भगदड़ मामले को उठाते हुए तेलुगु सुपरस्टार की जमकर आलोचना की जिसके बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) ने भी मामले पर नाराजगी जताई है। भगदड़ की घटना के बारे में बोलते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'मैं उस मशहूर फिल्म स्टार का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन मेरी जानकारी के मुताबिक, जब उस फिल्म स्टार को बताया गया कि बाहर भगदड़ मची है, थिएटर में दो बच्चे गिर गए और एक महिला की मौत हो गई है, तब उस स्टार ने मुस्कुराते हुए कहा था कि ‘फिल्म अब हिट होने वाली है।’

Advertisement

उन्होंने आगे कहा- "घटना के बावजूद अल्लू अर्जुन फिल्म देखते रहे और भीड़ की ओर हाथ हिलाते हुए थिएटर से बाहर निकल गए। अब वो ये मैसेज दे रहे हैं कि सरकार जुल्म कर रही, अन्याय कर रही। उन्होंने जाकर उनका (घायलों का) हाल जानने की भी जहमत नहीं उठाई।”

इसे भी पढ़ें: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ कौन खड़ा है? दिग्विजय सिंह जवाब नहीं दे रहे', कांग्रेस पर भड़कीं शाजिया इल्मी

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड