जो ना कर पाई बाहुबली 2 या RRR... वो माइलस्टोन रचेगी अल्लू अर्जुन की Pushpa 2? चौथे हफ्ते भी मचाया धमाल

Pushpa 2 Day 29 Box Office Collection: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ हिंदी सिनेमा में एक बड़ा माइलस्टोन रचने के लिए तैयार है।

Follow : Google News Icon  
Allu Arjun starrer Pushpa 2 released on December 5
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ | Image: X

Pushpa 2 Day 29 Box Office Collection: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘पुष्पा 2’ हिंदी सिनेमा में एक बड़ा माइलस्टोन रचने के लिए तैयार है। ये जल्द 800 करोड़ के क्लब में एंटर करने वाली है। अब इसके 29वें दिन के नंबर सामने आ गए हैं जिन्हें देख मेकर्स खुशी के मारे झूम उठेंगे।

सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए एक महीना पूरा होने वाला है। ये ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ते हुए भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। 

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने 29वें दिन कितने कमाए?

Sacnilk के अर्ली ट्रेंड के हिसाब से, न्यू ईयर के मौके पर ‘पुष्पा 2’ के बॉक्स ऑफिस नंबर में बढ़त देखी गई। 1 जनवरी 2025 को इसने भारत में 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, अगले दिन इसकी कमाई में बड़ी गिरावट देखी गई। ‘पुष्पा 2’ ने 29वें दिन करीब 5.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसने तेलुगू में 1.18 करोड़ रुपये, हिंदी में 3.75 करोड़ रुपये, तमिल में 15 लाख रुपये, कन्नड़ में 1 लाख रुपये और मलयालम में 1 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 

फहाद फासिल की फिल्म ने चौथे हफ्ते में 69.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसने तेलुगू में 13.59 करोड़ रुपये, हिंदी में 53.75 करोड़ रुपये, तमिल में 2.15 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 19 लाख रुपये और मलयालम में 7 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 

Advertisement

1200 करोड़ कमाकर इतिहास रचने को तैयार ‘पुष्पा 2’?

29 दिनों के बाद फिल्म ‘पुष्पा 2’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pushpa 2 Total Box Office Collection) देखें तो ये करीब 1189.85 करोड़ रुपये हो गया है। इसने तेलुगू में 331.81 करोड़ रुपये, हिंदी में 778.4 करोड़, तमिल में 57.8 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 7.69 करोड़ रुपये और मलयालम में 14.15 करोड़ रुपये कमाए हैं।

ये भी पढ़ेंः Pushpa 2 Day 28: नए साल पर भी अल्लू अर्जुन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, Stree 2 को इस मामले में चटाई धूल

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड