Pushpa 2 Day 28: नए साल पर भी अल्लू अर्जुन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, Stree 2 को इस मामले में चटाई धूल

Pushpa 2 Day 28 Box Office Collection: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने 28वें दिन के नंबर के साथ 'स्त्री 2' का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Follow : Google News Icon  
Pushpa 2 beats Stree 2
फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने तोड़ा 'स्त्री 2' का बड़ा रिकॉर्ड | Image: instagram

Pushpa 2 Day 28 Box Office Collection: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए एक महीना पूरा होने वाला है। सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म सिनेमाघरों से हटने का नाम ही नहीं ले रही। इसने अपने कलेक्शन के साथ नई फिल्मों को भी धूल चटा दी है।

फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने नए साल के मौके पर अच्छी खासी कमाई की है। इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हल्की बहुत ग्रोथ देखी गई। अपने हिंदी कलेक्शन के साथ इसने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ का भी एक बड़ा रिकॉर्ड छीन लिया है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने 28वें दिन कितने कमाए?

Sacnilk के अर्ली ट्रेंड के हिसाब से, न्यू ईयर के मौके पर ‘पुष्पा 2’ के बॉक्स ऑफिस नंबर में बढ़त देखी गई। मंगलवार को करीब 7.7 करोड़ रुपये कमाने के बाद इसने बुधवार यानि 1 जनवरी 2025 को भारत में 13.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसने तेलुगू में 3.15 करोड़ रुपये, हिंदी में 9.5 करोड़ रुपये, तमिल में 55 लाख रुपये, कन्नड़ में 4 लाख रुपये और मलयालम में 1 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 

28 दिनों के बाद फिल्म ‘पुष्पा 2’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pushpa 2 Total Box Office Collection) देखें तो ये करीब 1184.65 करोड़ रुपये हो गया है। इसने तेलुगू में 330.53 करोड़ रुपये, हिंदी में 774.65 करोड़, तमिल में 57.65 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 7.68 करोड़ रुपये और मलयालम में 14.14 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Advertisement

फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने तोड़ा ‘स्त्री 2’ का बड़ा रिकॉर्ड

अपने 28वें दिन के नंबर के साथ फहाद फासिल की फिल्म ने बॉलीवुड फिल्म ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ दिया है। अबतक हिंदी में 28वें दिन सबसे ज्यादा कमाई राजकुमार राव की फिल्म ने की थी। इसने डे 28 पर तीन करोड़ रुपये कमाए थे लेकिन 9.5 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने इसका बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

ये भी पढे़ंः दोगलेपन की हद है... सोनाक्षी सिन्हा ने आतिशबाजी के साथ किया नए साल का स्वागत, लोगों को याद आया पुराना पोस्ट

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड