Saripodhaa Sanivaaram के फर्स्ट लुक में पुलिस के किरदार में नजर आईं प्रियंका मोहन

Saripodhaa Sanivaaram: प्रियंका मोहन 'सारिपोधा सानिवारम' के फर्स्ट लुक में पुलिस के किरदार में दिखीं।

Saripodhaa Sanivaaram
सारिपोधा सानिवारम | Image: IANS

Saripodhaa Sanivaaram: नानी अभिनीत अपकमिंग फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' से एक्‍ट्रेस प्रियंका मोहन का फर्स्‍ट लुक सामने आया है। तस्वीर में वह एक पुलिस अधिकारी के रूप में एक बैग पकड़े आसमान की ओर देखती दिखाई दे रही हैं।

फिल्म में एक्‍ट्रेस चारू की भूमिका निभा रही हैं। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक्‍ट्रेस का पहला लुक शेयर किया है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''सूर्या सैटरडे से चारुलता के रूप में प्रियंका मोहन ऑफिशियल का परिचय, वह सीधे आपके दिलों तक रिपोर्ट करने के मिशन पर हैं।''

हाल ही में फिल्म का पहला सिंगल 'गरम गरम' भी रिलीज किया गया, जिसे काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।

Advertisement

निर्माताओं ने फिल्म से नानी का लेटेस्ट लुक भी जारी किया था, जिसमें उनके किरदार का एक अलग पक्ष दिखाया गया था। नए पोस्टर में नानी को ज्‍यादा शांत और संयमित दिखाया गया है, जो उनके किरदार के शांत पक्ष को दिखाता है।

डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, 'सारिपोधा सानिवारम' विवेक अथरेया द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म में एसजे सूर्या और साई कुमार पी भी हैं।

Advertisement

यह फिल्म 29 अगस्त, 2024 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में सिनेमाघरों में आने वाली है।

ये भी पढ़ें: पंजाबी फिल्म ‘शाहकोट’ का पोस्टर आया सामने, कुछ इस अंदाज में नजर आए गुरु रंधावा

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड