राजामौली की फिल्म ‘ग्लोब ट्रॉटर’ में ‘मंदाकिनी’ बनीं Priyanka Chopra, पीली साड़ी और हाथ में गन लिए दिखा देसी गर्ल का दमदार लुक

Priyanka Chopra: राजामौली की फिल्म ‘ग्लोब ट्रॉटर’ से प्रियंकाा चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा में वापसी कर ली है। इस फिल्म से उनका एक पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें वह पीली साड़ी पहने हुए हाथ में गन लिए नजर आ रही हैं।

priyanka chopra first look as mandakini
priyanka chopra first look as mandakini | Image: Instagram

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अब लंबे वक्त बाद इंडियन सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। वो इस बार एसएस राजामौली की नई फिल्म ‘ग्लोब ट्रॉटर’ में नजर आएंगी।

फिल्म से प्रियंका का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस उनकी साड़ी में सादगी और हाथ में गन वाले एक्शन लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

प्रियंका बनीं ‘मंदाकिनी’

राजामौली ने फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा ,'वो महिला जिसने ग्लोबल मंच पर भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी… वेलकम बैक देसी गर्ल।' बता दें कि फिल्म में प्रियंका ‘मंदाकिनी’ नाम के किरदार में नजर आएंगी। फोटो में प्रियंका पीली साड़ी में दिखाई दे रही हैं, उनके हाथ में गन है और चेहरे पर बोल्ड एक्सप्रेशन के साथ वह नजर आ रही हैं। देसी गर्ल ने भी अपना पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जो दिख रहा है, उससे कहीं ज्यादा है… मंदाकिनी को हेलो बोलो।'

सोशल मीडिया पर मचा धमाल

प्रियंका का यह लुक इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस पोस्टर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'साड़ी में एक्शन करती हुई प्रियंका को देखना वाइल्ड और शानदार है।' दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'इसी मंदाकिनी लुक का हमें इंतजार था।' कई फैंस ने उन्हें 'क्वीन ऑफ ग्लोबल सिनेमा' बताया है।

Advertisement

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज अपडेट

‘ग्लोब ट्रॉटर’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन 'कुम्भा' के किरदार में नजर आएंगे। वहीं महेश बाबू का लुक अभी रिवील नहीं किया गया है। फिल्म का ट्रेलर 15 नवंबर शाम 7 बजे रिलीज किया जाएगा, जिसका प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर होगा। राजामौली की यह फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक मेगा प्रोजेक्ट मानी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ ने ‘हक’ को पछाड़ा, कितनी की कमाई?

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड