हैदराबाद में चल रहा था Darling का शो, अचानक शुरू हो गई मारपीट, थिएटर स्टाफ ने प्रभास के फैन को चप्पल-डंडे से पीटा

Prabhas Fans Beaten: प्रभास और काजल अग्रवाल की हिट फिल्म 'डार्लिंग' एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इसकी स्क्रीनिंग के दौरान एक फैन की थिएटर स्टाफ से लड़ाई हो गई।

Follow : Google News Icon  
Chaos at Darling screening
Chaos at Darling screening | Image: X

Prabhas Fans Beaten: प्रभास और काजल अग्रवाल की हिट फिल्म 'डार्लिंग' एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। 2010 की फिल्म को जब दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया तो प्रभास के फैंस तुरंत टिकट खरीदकर थिएटर पहुंच गए। इस बीच, हैदराबाद के एक थिएटर से बड़ा चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति को थिएटर कर्मचारियों द्वारा पीटा जा रहा है।

ये वीडियो ‘डार्लिंग’ की स्क्रीनिंग में मचे हंगामे का बताया जा रहा है। 23 अप्रैल को जब हैदराबाद के एक थिएटर में 'डार्लिंग' की स्क्रीनिंग चल रही थी, तब फिल्म का शो खत्म होने के बाद प्रभास के फैन की कथित तौर पर थिएटर के कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो हुई।

'डार्लिंग' की स्क्रीनिंग के दौरान प्रभास के फैन की पिटाई

थिएटर के अंदर से वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सफेद शर्ट और जींस पहने एक व्यक्ति को नीली टी-शर्ट वाला एक आदमी पीट रहा है। पिटाई करने वाले आदमी को थिएटर का कर्मचारी बताया जा रहा है। चौंकाने वाले वीडियो में थिएटर कर्मचारी उस आदमी को लाठी और चप्पल से पीटता भी नजर आ रहा है। 

प्रभास के फैन की क्यों हुई पिटाई

इस झगड़े के पीछे की सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वजह सामने आ रही हैं। एक रिपोर्ट में लिखा है कि फिल्म के एक शो में एक गाना बजाया गया था, जबकि अन्य शो में वो गाना नहीं बजाया गया, इसी बात को लेकर प्रभास के फैंस खफा हो गए थे और थिएटर मैनेजमेंट से शिकायत करने लगे। देखते ही देखते उनकी कहासुनी मारपीट का रूप लेने लगी।

Advertisement

जबकि अन्य दर्शकों का कहना है कि ये घटना तब घटी जब उस व्यक्ति ने एक महिला कर्मचारी के साथ मिसबिहेव किया। खबरों की माने तो, उस आदमी ने महिला कर्मचारी को मिडिल फिंगर दिखाई थी। वो कथित तौर पर नशे में था। एक X यूजर ने खुद को पिट रहे व्यक्ति का दोस्त बताया और कहा कि घटना तब घटी जब थिएटर के एक कर्मचारी ने उसका बैग छीन लिया। विरोध करने पर हंगामा मच गया। थिएटर ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

ये भी पढ़ेंः ‘किसकी जेब में है…’; Dhurandhar 2 के मेकर्स से राकेश बेदी को मिला 1 करोड़ का बोनस? एक्टर ने ‘जमील जमाली’ अंदाज में दिया जवाब

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड