Peddi Starcast Fees: 300 करोड़ की फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण बने सबसे महंगे स्टार, जहान्वी कपूर की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान

Peddi Starcast Fees: राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ को 300 करोड़ के बजट में बनाया गया है। इस फिल्म की स्टारकास्ट ने एक से बढ़कर के चार्ट लिए हैं। आइए जानते हैं किसे मिले कितने रुपये।

Follow : Google News Icon  
Peddi Starcast Fees
Peddi Starcast Fees | Image: instagram

Peddi Starcast Fees: साउथ सुपरस्टार राम चरण की अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जहान्वी कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म का पहला लुक सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इसी बीच अब दोनों सितारों की फीस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि फिल्म में कौन से स्टार को मिली कितनी फीस।

राम चरण ने वसूले 100 करोड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पेड्डी’ का बजट करीब 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। फिल्म में राम चरण एक पहलवान के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं खबरों की मानें तो इस स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए अभिनेता ने करीब 100 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। इसी के साथ राम चरण साउथ इंडस्ट्री के सबसे महंगे सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाई अपनी फीस

फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल निभाती नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस को ‘पेड्डी’ के लिए 6 करोड़ रुपये फीस दी गई है। इससे पहले जाह्नवी Jr. NTR की फिल्म ‘देवरा’ में नजर आई थीं, जिसके लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। अब ‘पेड्डी’ के साथ एक्ट्रेस ने अपनी फीस में 1 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।

कब  लॉन्च होगा फिल्म का ट्रेलर

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 18 मई को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा फिल्म से जुड़ा दूसरा बड़ा इवेंट भोपाल में भी रखा गया है। वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। ‘पेड्डी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म का पहला लुक राम चरण के जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: लू और गर्मी से बचाएगी सत्तू की यह रिफ्रेशिंग कुल्फी, नोट करें विधी
 

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड