Peddi OTT Release: सिनेमाघरों में मिस कर दी राम चरण की 'Peddi'? अब घर बैठे लें ब्लॉकबस्टर का मजा, जानें OTT रिलीज डेट
Peddi OTT Release: राम चरण की सुपरहिट फिल्म थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। अगर आप राम चरण और जाह्नवी कपूर की शानदार फिल्म 'पेड्डी' को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म अब सीधे आपके टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर आ रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Peddi Movie On Which OTT Platform: बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। फिल्म ने भारत में 241.48 करोड़ रुपये और दुनियाभर में कुल 338.37 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। अब यह डिजिटल दुनिया में भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है।
कब और कहां देखें 'पेड्डी'?
अगर आप वीकेंड पर इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये डिटेल्स आपके काम की हैं। राम चरण की फिल्म 9 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। यह केवल तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में अभी के लिए रिलीज होगी। हिंदी भाषी दर्शकों को इसके हिंदी वर्जन के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि मेकर्स ने फिलहाल हिंदी रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं किया है।
क्या है फिल्म की कहानी?
यह कहानी एक ऐसे टैलेंटेड क्रिकेटर की है जिसके लिए शुरुआत में सिर्फ और सिर्फ पैसा मायने रखता है। लेकिन, उसकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ तब आता है, जब उसकी मुलाकात 'अप्पालासुरी' नाम के एक शख्स से होती है। अप्पालासुरी अपने गांव में रेलवे हॉल्ट बनवाने और उसे सरकारी पहचान दिलाने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ रहा है।
अप्पालासुरी का संघर्ष और सोच इस क्रिकेटर की जिंदगी पर बहुत गहरा असर डालती है। इसके बाद, अपने पहलवानी गुरु की सही राह और मार्गदर्शन से वह सिर्फ पैसों के लिए खेलने वाला खिलाड़ी नहीं रहता, बल्कि एक सच्चा स्पोर्ट्समैन बन जाता है जो अपने लोगों और उनके सपनों के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है।
Advertisement
फिल्म की शानदार स्टारकास्ट
फिल्म में एक से बढ़कर एक बेहतरीन कलाकार मौजूद हैं, जिन्होंने इसे इतना खास बनाया है। फिल्म की मुख्य भूमिका राम चरण और जाह्नवी कपूर निभा रहे हैं। इसके अलावा शिव, राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी और रवि किशन भी फिल्म में मौजूद हैं।
अगर आपको स्पोर्ट्स, ड्रामा और एक अच्छी कहानी वाली फिल्में पसंद हैं, तो 'पेड्डी' आपके लिए एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो सकती है।