Dhamaal 4: कॉमेडी के नाम पर ये क्या परोस रही थी 'धमाल 4'? सेंसर बोर्ड ने लगा दी क्लास, जानिए फिल्म में क्या-क्या किए बदलाव

Dhamaal 4 Certification: जुलाई में अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई बदलाव किए हैं, जिसके बाद अब यह फिल्म जल्द रिलीज होकर धमाल मचानी वाली है।

dhamaal-4-ajay devgn censor-board-cbfc-cuts- certification changes
Dhamaal 4 | Image: Social Media

Dhamaal 4 Censor Board Certification: बहुत दिनों बाद सिनेमाघरों में ऐसी कॉमेडी फिल्में लौट रही हैं, जिन्हें आप पूरे परिवार के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' चर्चा में रही, और अब अजय देवगन दर्शकों को हंसाने के लिए 'धमाल 4' लेकर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने इंटरनेट पर पहले ही धूम मचा रखी है।

सेंसर बोर्ड ने लगाई क्लास, हुए ये बड़े बदलाव

10 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को 2 जुलाई को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने हरी झंडी दे दी है। फिल्म को 'U/A 13+' सर्टिफिकेट मिला है, जिसका मतलब है कि 13 साल से छोटे बच्चे इसे अपने माता-पिता की निगरानी में देख सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव भी करवाए हैं। फिल्म के 2 सीन में आपत्तिजनक यानी अश्लील हाथ के इशारे किए गए थे, जिन्हें ठीक करवा दिया गया है। इसके अलावा 7 जगहों पर बोले गए अपशब्दों को बदलने या म्यूट करने का निर्देश दिया गया था।

दर्शकों और मेकर्स के लिए राहत की बात यह है कि सेंसर बोर्ड ने किसी भी सीन को पूरा नहीं काटा है, बल्कि सिर्फ इन 9 जगहों पर छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं।

कितनी लंबी है फिल्म और कौन-कौन आएगा नजर?

सेंसर प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिल्म का रनटाइम भी सामने आ गया है। 'धमाल 4' कुल 2 घंटे 23 मिनट (143 मिनट) लंबी फिल्म है। इस बार भी फिल्म में कॉमेडी का तगड़ा डोज मिलेगा। इंदर कुमार के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ ये बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे। इसमें अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा और संजना सांघी शामिल हैं।

Advertisement

'धमाल' फ्रेंचाइजी का शानदार सफर

'धमाल' बॉलीवुड की सबसे कामयाब और पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है।

  • धमाल (2007):  इसका पहला पार्ट आज भी कल्ट-क्लासिक माना जाता है।
  • डबल धमाल (2011): चार साल बाद आया इसका दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुआ।
  • टोटल धमाल (2019): तीसरे पार्ट में अजय देवगन की एंट्री हुई और फिल्म ने कमाई के मामले में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सुपरहिट का टैग हासिल किया।

अब 10 जुलाई को 'धमाल 4' सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फैंस के बीच इसका गजब का बज बना हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या एक बार फिर अजय देवगन और उनकी ये कॉमेडी टोली दर्शकों को लोटपोट कर पाएगी या नहीं?

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: Alpha Movie Review: शरवरी के आगे फीकी पड़ी आलिया? ऋतिक की एंट्री ने मार ली बाजी; जानें कैसी है फिल्म

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड