विजय नहीं, तृषा कृष्णन बनना चाहती थीं तमिलनाडु की सीएम? TVK की ऐतिहासिक जीत के बाद पुराना VIDEO VIRAL
Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan: तमिलनाडु चुनाव में थलपति विजय की शानदार जीत के बाद उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan: थलपति विजय एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हें फिल्मी पर्दे पर तो सफलता मिली ही, लेकिन जब वो राजनीति में उतरे तो यहां भी अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ दिए। उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने तमिलनाडु चुनाव में 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है और वो जल्द सीएम पद की शपथ भी लेने वाले हैं। इस बीच, उनकी कई फिल्मों की को-स्टार और रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है।
जबसे थलपति विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी देते हुए उनपर एक “एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर” होने का आरोप लगाया है, तबसे ही नेटिजंस ने विजय और तृषा कृष्णन का नाम जोड़ना शुरू कर दिया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक रिलेशनशिप रूमर्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
तृषा कृष्णन बनना चाहती थीं तमिलनाडु की सीएम?
तमिलनाडु चुनाव के नतीजे वाले दिन भी तृषा सुबह-सुबह तिरुपति दर्शन करने गई थीं। तब फैंस ने कहा कि वो विजय के लिए प्रार्थना करने गई हैं। हालांकि, आपको बता दें कि उस दिन एक्ट्रेस का बर्थडे भी था। फिर जब दोपहर को विजय की पार्टी रुझानों में लीड करती दिख रही थी, तब तृषा एक्टर विजय से मिलने उनके घर भी पहुंची थीं। इन चीजों ने भी उनके कथित रिलेशनशिप की अफवाहों को और हवा दे दी।
अब TVK की धमाकेदार जीत के बाद तृषा कृष्णन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके एक पुराने इंटरव्यू का है जिसमें तृषा हंसते हुए कहती हैं- "शायद अगले 10 सालों में मैं मुख्यमंत्री बन जाऊं। पहले मुझे वोट देकर जिताओ, फिर मैं बाकी बातें आपको बता दूंगी।" एक्ट्रेस ने भले ही यह बात उस समय मजाक में कही थी लेकिन सालों बाद विजय की जीत के बाद ये वीडियो फिर से सुर्खियों में आ गया है।
Advertisement
तमिलनाडु के सीएम होंगे थलपति विजय?
थलपति विजय ने इस साल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के साथ राजनीति में अपना डेब्यू किया था और आते ही सियासत के भी स्टार बन गए। उनकी पार्टी TVK ने 108 सीटें जीत ली हैं। अब ऐसा कहा जा रहा है कि विजय गठबंधन की सरकार बनाकर जल्द सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं।
ये भी पढ़ेंः Trisha Krishnan: तमिलनाडु चुनाव के नतीजे वाले दिन तिरुपति पहुंचीं तृषा कृष्णन, विजय के लिए की प्रार्थना या ये है वजह?