किडनैप, चलती गाड़ी में घंटों तक रेप...मलयालम एक्टर दिलीप को अब मिली बेल, एक्ट्रेस के यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी राहत
Dileep Case Verdict: मलयालम एक्टर दिलीप को सोमवार को 2017 के बहुचर्चित अपहरण और बलात्कार मामले में बरी कर दिया गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Dileep Case Verdict: मलयालम एक्टर दिलीप को एर्नाकुलम प्रिंसिपल सेशन कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एक्टर को सोमवार को 2017 के बहुचर्चित अपहरण और बलात्कार मामले में बरी करने का आदेश दिया है। इस मामले में दिलीप पर साजिश रचने और अपराध को अंजाम देने के लिए एक गैंग को हायर करने का आरोप लगाया गया था।
केरल के कोच्चि स्थित कोर्ट में सेशन जज हनी एम वर्गीस ने इस मामले में उन 10 आरोपियों के खिलाफ फैसला सुनाया जिन पर मुकदमा चल रहा है। यह मामला 8 सालों से कोर्ट में लंबित है। एक्ट्रेस से जुड़े केस में दिलीप को सात अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया गया था लेकिन अब उन्हें मामले में बरी कर दिया है। इनमें वे आरोपी शामिल नहीं हैं जिन्हें आरोपमुक्त कर दिया गया है या जो बाद में सरकारी गवाह बन गए।
रेप केस में मलयालम एक्टर दिलीप हुए बरी
दिलीप मामले में आठवें आरोपी हैं, जिन पर अब केरल अपराध शाखा द्वारा जमानत शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप है। यह मामला मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करने वाली एक मशहूर एक्ट्रेस से जुड़ा है, जिनका कथित तौर पर 17 फरवरी 2017 की रात को कोच्चि में कुछ आदमियों ने चलती कार के अंदर जबरन घुसकर लगभग दो घंटे तक रेप किया।
यह घटना उस समय हुई जब एक्ट्रेस एक फिल्म की शूटिंग के लिए त्रिशूर से कोच्चि जा रही थीं। हमलावरों ने कथित तौर पर दुष्कर्म का वीडियो बनाने के बाद उन्हें एक एक्टर के घर के पास छोड़ दिया और कहा कि वे “कॉन्ट्रैक्ट” पूरा कर रहे थे।
Advertisement
रेप केस में 6 आरोपियों को ठहराया गया दोषी
उसी रात ये मामला दर्ज किया गया जिसमें मुख्य आरोपी पल्सर सुनी कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की कोशिश करते समय गिरफ्तार हो गया। इसके बाद कई गिरफ्तारियां हुईं और कई आरोपियों ने बताया कि ऐसा ‘दिलीप के निर्देश पर किया गया था’, लेकिन यह दावा कोर्ट में टिक नहीं पाया।
पल्सर सुनी पहले फिल्म सेट पर ड्राइवर का काम करता था। पुलिस को पता चला कि दिलीप ने उसे एक्ट्रेस पर हमला करने और रिकॉर्ड करने के लिए 1.5 करोड़ रुपये देने का वादा किया था। हालांकि, उसे वादा किया गया पैसा नहीं मिला और कथित तौर पर उसने दिलीप को कई बार धमकाने की कोशिश की। गिरफ्तारी के बाद पल्सर ने अपने साथी कैदियों के जरिए खत भेजे और दिलीप के करीबी सहयोगियों से संपर्क करने की भी कोशिश की थी। अब कोर्ट ने दिलीप को बरी करते हुए छह अन्य आरोपियों को दोषी ठहराया है।