
ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में पहुंची Dhurandhar? डे 3 पर तोड़ा बॉक्स ऑफिस मीटर, War 2 को चटाई धूल
Dhurandhar Day 3 Box Office Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग वीकेंड में ही बॉक्स ऑफिस मीटर तोड़ डाला। जानिए कि क्या ये 3 दिनों में सेंचुरी मार पाई या नहीं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
रणवीर सिंह की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ की सूनामी रुकने का नाम नहीं ले रही। दिन पर दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने के लिए मिल रहा है।
Image: X
फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना ओपनिंग वीकेंड पूरा कर लिया है और इन तीन दिनों में ये 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
Image: instagramAdvertisement
आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ ने तीसरे दिन धमाकेदार कलेक्शन किया है। फिल्म ने 28 करोड़ रुपये से धुआंधार ओपनिंग की थी। फिर दूसरे दिन इसने 32 करोड़ कमाए।
Image: instagram
अब Sacnilk ने फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले रविवार यानि तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं जिस हिसाब से इसने डे 3 पर लगभग 39.50 करोड़ रुपये कमाकर बॉक्स ऑफिस हिला डाला।
Image: instagramAdvertisement
अब ओपनिंग वीकेंड में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 99.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
Image: instagram
अब तीसरे दिन के कलेक्शन के मामले में ये 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। इसने ‘वॉर 2’ (33.25 करोड़) को पछाड़ दिया लेकिन ‘छावा’ (48.5 करोड़) अभी भी पहले नंबर पर है।
Image: instagram