Kushboo Sundar: स्लिम-ट्रिम फिगर.. खुशबू को नहीं पहचान पाएंगे आप, 9 महीने में 20 किलो वजन घटाने का खोला राज

Kushboo Sundar Weight Loss: खुशबू सुंदर इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर लाइमलाइट बटोर रही हैं। उन्होंने 20 किलो वजन घटाकर सबको हैरान कर दिया है।

Kushboo Sundar Weight Loss
Kushboo Sundar Weight Loss | Image: X

Kushboo Sundar Weight Loss: एक्ट्रेस से राजनेता बनीं खुशबू सुंदर इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर लाइमलाइट बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने पिछले नौ महीनों में काफी वजन घटा लिया है। उन्होंने 20 किलो वजन कम कर लिया है जिसके बाद उनका पूरा लुक ही बदल गया है। फैंस उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं।

खुशबू सुंदर ने 54 साल की उम्र में अपने इस शानदार वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंका दिया है। वो उन करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं जिन्हें वजन कम करने में दिक्कत होती है और वो तरह-तरह के बहाने देते रहते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि एक्ट्रेस ने 20 किलो वजन कैसे घटाया, तो ये पूरा लेख पढ़ लीजिए।

हेमा समिति के खुलासे के बीच, अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने पिता द्वारा यौन शोषण  पर तोड़ी चुप्पी - वनइंडिया न्यूज़

ग्रीन सीक्विन ड्रेस में खुशबू सुंदर ने ढाया कहर

खुशबू सुंदर की वेस लॉस जर्नी कोविड के समय में ही शुरू हो गई थी। फैंस लगातार उनके सोशल मीडिया हैंडल पर उनके ट्रांसफॉर्मेशन की झलक देख पा रहे हैं लेकिन जो पोस्ट खुशबू ने अब किया है, उसमें उनका काफी अलग ही अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। 54 साल की खुशबू सुंदर 24 साल की लग रही हैं।

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने ग्रीन सीक्विन ड्रेस पहनी है जिसके साथ उन्होंने सॉफ्ट मेकअप किया हुआ है। उन्होंने बाल खुले छोड़कर रखे थे। इस ड्रेस में वो काफी यंग और फिट लग रही थीं। उन्हें फैंस तक भी पहचान नहीं पा रहे थे। वजन कम करने के साथ ही उनमें काफी कॉन्फिडेंस भी आ गया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए खुशबू सुंदर कैप्शन में लिखती हैं- ‘भविष्य में वापस चली गई’। 

Advertisement

खुशबू सुंदर ने कैसे घटाया 20 किलो वजन?

खुशबू सुंदर ने हाल ही में TellMyStory को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि 54 की उम्र में उन्होंने कितनी शिद्दत और लगन के साथ वजन कम किया है। उनकी फिटनेस की जर्मी कमाल की रही है जिसमें उन्होंने अपनी डाइट के साथ साथ वर्कआउट पर भी काफी ध्यान दिया। उन्होंने खुलासा किया कि वो सुबह एक घंटा एक्सरसाइज करती थीं और शाम को 45–50 मिनट वॉक करतीं। अगर उनकी वॉक मिस हो जाती तो वो सुबह के साथ साथ शाम में भी एक घंटा वर्कआउट करती थीं। 

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उनके लिए बेहतर दिखने से ज्यादा जरूरी था उनकी अच्छी सेहत। पिछले कुछ सालों में उनकी कई सर्जरी हुई और चोट लगी है जिसके बाद उनके घुटने बेकार होते चले गए। तब उनके डॉक्टर ने उन्हें कम प्रेशर लेने को कहा। खुशबू ने अपनी अच्छी हेल्थ वापस पाने के लिए फिटनेस का सफर शुरू किया था।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः हिंदू परिवार में शादी करने पर ट्रोल होती हैं सोहा अली खान, दिवाली-होली मनाने पर लोगों ने पूछा- कितने रोजे रखे, कैसी मुसलमान..

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड