अपडेटेड 18 March 2026 at 10:59 IST
Sarke Chunar Wali: नोरा फतेही के अश्लील गाने पर पर बवाल, डायरेक्टर की पत्नी बोलीं- चुनरी के पीछे ठीक था, तो सरके चुनर वाली पर विवाद क्यों?
Nora Fatehi Sarke Chunar Wali Song Controversy: नोरा फतेही के अश्लील गाने 'सरके चुनर वाली' को लेकर हंगामा हो रहा है। इस बीच विवाद पर KD: The Devil फिल्म के डायरेक्टर प्रेम की पत्नी रक्षिता ने चुप्पी तोड़ी है।
- मनोरंजन समाचार
- 4 min read

Sarke Chunar Teri Song Controversy: अपकमिंग फिल्म 'केडी: द डेविल' (KD: The Devil) के 'सरके चुनर तेरी सरके' पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। नोरी फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गए इस गाने के अश्लील बोल और कोरियोग्राफी की खूब आलोचना हो रही है। गाने को लेकर हो रहे विवाद पर सरकार ने भी संज्ञान लिया और सेंसर बोर्ड से कड़ी कार्रवाई करने को कहा। इस बीच मेकर्स ने इसके हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा लिया है। अब विवाद पर फिल्म के डायरेक्टर प्रेम की पत्नी रक्षिता ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि वो समझना चाहती हैं कि सिर्फ इसी गाने पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है?
रक्षिता ने इस मामले को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई नोट पोस्ट किए। उन्होंने कहा, “हां, हां, मैंने सब देख लिया है। मुझे पता है कि आप लोग मुझे लोगों की पोस्ट में टैग कर रहे हैं, मुझे पता है कि क्या हो रहा है। मैं इसके फेवर में हूं या इसके खिलाफ, मेरा इस पर क्या पक्ष है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।"
'सिर्फ एक गाने से ऐतराज क्यों?'
रक्षिता ने आगे कहा कि जब ‘पीलिंग्स’, ‘ड्रीमम वेकप्मम’, ‘चोली के पीछे’ जैसे या ऐसे ही सैकड़ों गाने आए, तब तो सब ठीक लग रहा था। जब पूरी की पूरी फिल्म में एक्टर्स सिर्फ सेक्सुअल इंटरकोर्स (यौन संबंध) के बारे में बात करते दिखे, तब भी सब ठीक लग रहा था, लेकिन अब सिर्फ एक गाने से ऐतराज क्यों? उन्होंने कहा कि वो इसे सही नहीं ठहरा रही हैं, बस पूछ रही हैं, जिससे वो इसे समझ सकें।
'गाली देने का अधिकार नहीं'
उन्होंने कहा कि एक गाने की वजह से आप उस राइटर के अब तक के काम पर सवाल नहीं उठा सकते। अगर एक फिल्म फ्लॉप होती है तो आप फिल्ममेकर को बुरा नहीं कह सकते। आपके पास क्या किसी फिल्ममेकर और लेखक से सवाल करने का अधिकार है? हां, आपके पास उनसे ऐसा क्यों पूछने का अधिकार है, बिल्कुल है। क्या आपके पास उसे गाली देने का अधिकार है? नहीं है।
Advertisement
रक्षिता कहती हैं कि लोगों को ‘बेसिक जानकारी’ होनी चाहिए कि दूसरों के बारे में कैसे बात करनी चाहिए। रोज गाने बनते हैं, बुरे, अच्छे, भड़काऊ, स्पेशल नंबर... लोग आजकल ज्यादातर खून-खराबे वाली फिल्में और फिल्मों में सेक्सुअल कंटेंट देख रहे हैं, काफी खुले तौर पर।
उन्होंने कहा कि प्रेम भी उतना ही कन्नडिगा है जितने आप सब हैं। आप सबका उससे सवाल पूछने का, उसे बताने का कि क्या सही है और क्या नहीं, इसका अधिकार है, लेकिन उसके पिछले काम के बारे में कहना या यह कहना कि वह कितना ‘गिमिक वाला’ है।
Advertisement
रक्षिता ने कहा कि मैं आपको आज एक बात बताती हूं। किसी फिल्म को OTT या चैनल को बेचना, एक कन्नड़ डायरेक्टर के लिए आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती है। उसके लिए ऊंचाई तक पहुंचना, या दूसरे सिनेमा बाजारों के करीब भी पहुंचना काफी मुश्किल होता है। हमारे अपने लोगों को भी थिएटर तक लाना बेहद मुश्किल काम है। यह सिर्फ हमारी कहानी नहीं, यह सैंडलवुड की हर फिल्म की कहानी है।
अंत में उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी चिंता की, उन सभी का शुक्रिया। मैं उनकी सचमुच में शुक्रगुजार हूं। मैं यहीं हूं और प्रेम भी... KD हमारा बच्चा है और आखिर में हम वही करेंगे जो सही होगा। हम पर भरोसा रखें।
यूट्यूब से हटाया गया गाने का हिंदी वर्जन
'सरके चुनर' गाने की कुछ लाइन्स में डबल मिनिंग वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया था, जिस पर भारी विवाद हो रहा है। इस सॉन्ग को फिल्म के ऑफिशियल म्यूजिंक पार्टनर, आनंद ऑडियो ने हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में अपलोड किया था।
हंगामे के बीच गाने का हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा लिया गया है। हालांकि तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम वर्जन अब भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और NHRC ने एक नोटिस जारी कर इस गाने पर तुरंत बैन लगाने की मांग की। वहीं, एक सोशल एक्टिविस्ट और वकील ने गाने के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गाना अश्लीलता को बढ़ावा देता है और समाज में गलत मैसेज फैला रहा है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 18 March 2026 at 10:59 IST