Dhurandhar 2: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पर सेंसर बोर्ड ने चलाई 'कैंची', CBFC ने लगाए 21 कट; जानिए फिल्म में क्या नहीं देख पाएंगे आप

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई है। CBFC ने लगाए 21 कट लगाए हैं, जानिए क्या- क्या इस फिल्म में नहीं देख पाएंगे।

Follow : Google News Icon  
dhurandhar 2
dhurandhar 2 | Image: YT grab

Dhurandhar 2: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी ने ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ पास किया है, जिसका मतलब है कि यह फिल्म केवल 18 साल से ऊपर के दर्शकों के लिए ही सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। फिल्म को सर्टिफिकेट मिलने से पहले मेकर्स को कई अहम बदलाव करने पड़े हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में कुल 21 कट और बदलाव किए गए हैं, जिनमें लगभग 94 सेकंड की फुटेज हटाई गई है।

हिंसक सीन्स पर चली कैंची

फिल्म के वॉयलेंट कंटेंट को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने खास तौर पर कुछ सीन में कटौती की है। हथौड़े से हमला करने वाले सीन को छोटा किया गया है, वहीं सीमेंट ब्लॉक से अटैक और आंखों से जुड़ा डरावना सीन भी एडिट किया गया है। सबसे ज्यादा कट सिर काटने और मारपीट वाले सीन में किया गया, जहां करीब 24 सेकंड की फुटेज हटा दी गई है। इसके अलावा मेकर्स को फिल्म की शुरुआत में डिस्टर्बिंग कंटेंट और ड्रग्स से जुड़े डिस्क्लेमर जोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं।

लैंग्वेज और डायलॉग्स पर भी की सख्ती

सिर्फ हिंसा ही नहीं, फिल्म की लैंग्वेज को लेकर भी सेंसर बोर्ड ने सख्ती दिखाई है। कई आपत्तिजनक शब्दों और गालियों को या तो म्यूट किया गया है या बदल दिया गया है। दो किरदारों के नाम में भी बदलाव किया गया है। साथ ही सबटाइटल्स में ऐतिहासिक घटनाओं और एक शहर के नाम को सही करने के निर्देश दिए गए हैं। फिल्म में पीएम से जुड़े और न्यूज फुटेज के इस्तेमाल के लिए जरूरी अनुमति दस्तावेज भी जमा कराए गए हैं। वहीं जानवरों से जुड़े सीन्स के लिए एनिमल वेलफेयर बोर्ड का सर्टिफिकेट भी पेश किया गया है।

कट्स के बाद भी नहीं कम हुआ फिल्म का रनटाइम

इतने सारे बदलावों के बावजूद फिल्म की लंबाई में कोई खास कमी नहीं आई है। सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार फिल्म का कुल रनटाइम 229 मिनट यानी करीब 3 घंटे 49 मिनट है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म अपने पहले पार्ट से करीब 15 मिनट ज्यादा लंबी है। अब फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। देखने वाली बात ये होगी कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अपने पहले पार्ट से ज्यादा कमाल दिखा पाती है या नहीं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड माहिका संग रोमांस, हार्दिक पंड्या की अनदेखी तस्वीरें वायरल

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड