Karuppu OTT Release Date: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर सूर्या मचाएंगे तहलका, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'करप्पू'

Karuppu OTT Release Date: सूर्या की फिल्म 'करप्पू' सिनेमाघरों में शानदार कमाई करके धमाल मचा रही है। अब इस फिल्म को आप घर बैठे देख पाएंगे, क्योंकि ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द रिलीज होने वाली है।

Karuppu OTT Release Date
Karuppu OTT Release Date | Image: instagram

Karuppu OTT Release Date: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या की हालिया रिलीज फिल्म 'करप्पू' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। निर्माताओं ने फिल्म की ऑनलाइन रिलीज को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर कर दी है। आइए जानते हैं कि फिल्म 'करप्पू' कब और कौन से ओटीटी प्लेटफॉम पर रिलीज होगी।

'करप्पू' की ओटीटी रिलीज

बीते 14 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'करप्पू' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। अब फिल्म की रिलीज के करीब 24 दिन बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है। सोमवार को अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने एक्स हैंडल पर घोषणा की कि करप्पू 12 जून 2026 को उनके प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। दर्शक इस फिल्म का आनंद तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में ले सकेंगे।

कौन से प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म?

अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग हेड और डायरेक्टर मनीष मेन्घानी ने कहा कि उन्हें तमिल फिल्म इंडस्ट्री की इस बड़ी ब्लॉकबस्टर को ग्लोबल दर्शकों तक लाने की खुशी है। उन्होंने कहा कि सूर्या की 'जय भीम' और 'सूराराई पोट्रू' जैसी फिल्में पहले से ही प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं। अब 'करप्पू' के साथ यह जुड़ाव और मजबूत होने जा रहा है। फिल्म में सूर्या के साथ तृषा और आरजे बालाजी की अदाकारी और एक्शन दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कमाई के मामले में 'करप्पू' काफी सफलता हासिल कर रही है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म सूर्या के करियर की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: नेहल चुडासमा ने रचा ली है गुपचुप शादी? क्या ये मॉडल हैं उनके दूल्हे राजा
 

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड