
'बिग बॉस 19' फेम नेहल चुडासमा ने रचा ली है गुपचुप शादी? क्या ये मशहूर मॉडल हैं उनके दूल्हे राजा?
Nehal Chudasama Wedding: 'बिग बॉस 18' फेम नेहल चुडासमा ने अपने इंस्टाग्राम पर दुल्हन के लिबास में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हें देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने शादी रचा ली है। इन तस्वीरों में नेहल सुर्ख लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नेहल के इस पोस्ट ने फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
तस्वीरों में दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं। उन्हें तैयार होते हुए, शादी के मंडप की ओर कदम बढ़ाते हुए दिख रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा कि मैं अभी इस दिन को प्रॉसेस कर रही हूं।
Image: instagram
नेहल की शादी की इन तस्वीरों को देख फैंस हैरान रह गए और लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी बीच एक यूजर के कमेंट ने पूरी कहानी पलट दी। कमेंट में नेहल के दूल्हे की पहचान का संकेत मिल गया है।

Advertisement
सोशल मीडिया पर uzcsay नाम की एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'अमीन घेश्मती प्लीज इसका ध्यान रखना, और नेहल तुम भी अमीन जीजू का ध्यान रखना।' इस कमेंट ने नेहल के पति की पहचान जगजाहिर कर दी है।
मोहम्मद अमीन घेश्मती अंतरराष्ट्रीय फैशन- फिटनेस मॉडल हैं। साथ ही वे एक सफल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिजनेसमैं भी हैं। अमीन मुंबई में स्थित एजीमॉडल्स नामक मॉडलिंग एजेंसी के संस्थापक और सीईओ हैं।
Image: instagramAdvertisement
अमीन घेश्मती के प्रोफाइल को चेक करने पर नेहल के साथ एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि नेहल ने अभी तक अपने पति के साथ आधिकारिक तौर पर कोई फोटो शेयर नहीं की है और न ही उनकी पहचान का खुलासा किया है।
Image: instagram
तस्वीरों पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। उन्हें उनकी नई पारी की बधाई दे रहा है तो कोई उनसे जल्द ही पूरी तस्वीर शेयर करने की मांग कर रहा। नेहल का वेडिंग लुक फिलहाल इंटरनेट पर छाया हुआ है।