हार्ट अटैक से मशहूर एक्टर-प्रोड्यूसर की मौत, 47 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

Actor-Producer Dileep Raj death news: दिलीप राज की अचानक सुबह-सुबह तबीयत बिगड़ गई थी। उनके सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Follow : Google News Icon  
Dileep Raj death
दिलीप राज का निधन | Image: X

Dilip Raj Death News: बुधवार (13 मई) सुबह-सुबह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। 47 साल के मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर दिलीप राज का अचानक निधन हो गया। मौत के पीछे की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। दिलीप राज कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता थे। उनके निधन से कन्नड़ सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

आज सुबह बिगड़ी थी तबीयत

बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के दिलीप राज की अचानक तबीयत बिगड़ी। उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद आनन-फानन में नजदीकी बेंगलुरु के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन ऐसा हो न सका। कुछ समय बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ऋषभ शेट्टी ने जताया दुख

कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने दिलीप राज के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, "एक अच्छे एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और सबसे बढ़कर एक अच्छे इंसान… भले ही मैं उनसे कुछ ही बार मिला हूं, लेकिन उनकी पर्सनैलिटी की छाप हमारे दिमाग से नहीं मिट सकती। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। RIP।"

दिलीप राज का सफर

दिलीप राज का जन्म 2 सितम्बर 1978 को बेंगलुरु में हुआ था। बचपन से ही उनका झुकाव कला और मनोरंजन की दुनिया की ओर था। उन्होंने थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद टीवी और फिल्मों का रुख किया। उनका पहला टीवी शो 'Kambada Mane' था। उन्होंने ‘अर्ध सत्य’, ‘रंगोली’, ‘कुमकुम भाग्य’, ‘मांगल्य’, ‘मालेबिल्लू’, ‘प्रीतिगागी’ और ‘रथसप्तमी’ समेत कई सफल टीवी सीरियलों में काम किया। साल 2005 में दिलीप ने फिल्मों में डेब्यू किया था।

Advertisement

दिलीप राज को पहचान साल 2007 की फिल्म ‘मिलाना’ से मिली, जिसमें उन्होंने दिवंगत सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद वे कन्नड़ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय चेहरे बन गए। ‘यू टर्न’ और ‘बॉयफ्रेंड’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने यादगार भूमिकाएं निभाईं।

फिल्मों के अलावा टीवी पर भी उन्होंने अपनी अलग जगह बनाई। जी कन्नड़ का हिट शो ‘हिटलर कल्याणा’ में मुख्य किरदार निभाकर वे दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे। उनकी अभिनय शैली और स्क्रीन पर मौजूदगी को लोगों ने खूब सराहा। वे एक बेहतरीन डबिंग आर्टिस्ट के रूप में भी जाने जाते हैं।

Advertisement

दिलीप राज की शादी श्रीविद्या राज से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। 

यह भी पढ़ें: थलपति विजय और तृषा के कथित अफेयर पर फूटा इस सिंगर का गुस्सा, एक्ट्रेस को बताया ‘पैरासाइट’, कहा- वो सफल लोगों को…

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड