HanuMan BO Day 5: 'हनु मान' ने 5वें दिन की कमाई में Guntur Kaaram और Merry Christmas को छोड़ा पीछे

Hanuman Box Office Collection Day 5: साउथ एक्टर तेजा सज्जा की 'हनु मान' ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवे दिन जमकर नोट छापे।

Prasanth Varma's HanuMan
फिल्म 'हनु मान' | Image: Image: IMDb

Hanuman Box Office Collection Day 5: साउथ एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म 'हनु मान' बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काट रही है। ये फिल्म 12 जनवरी को महेश बाबू की 'गुंटूर कारम'और कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के साथ रिलीज हुई थी। बावजूद इसके 'हनु मान' बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही है।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • सिनेमाघरों पर छाई 'हनु मान' 
  • तेजा सज्जा की फिल्म ने उड़ाया गर्दा
  • पांचवें दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस

तेजा सज्जा की इस फिल्म ने पांचवें दिन धाकड़ बिजनेस करके 'गुंटूर कारम'और 'मेरी क्रिसमस' के पांचवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मात दे दी है। जी हां, 'हनु मान' ने रिलीज के पांचवे दिन इन दोनों ही फिल्मों से ज्यादा बिजनेस करके हर किसी को हैरान कर दिया है।

वर्ल्डवाइड कमाए 100 करोड़

Advertisement

जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाल मचाया हुआ है वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद तेजा सज्जा ने एक पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा 'जर्सी' मोमेंट। किस्मत से इसमें मेरा पोज भी बिल्कुल वैसा ही है।'

फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई के बाद आइए जानते हैं कि 'हनु मान' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है। दरअसल, इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 14.50 करोड़ का धाकड़ कारोबार किया था। वहीं, पांचवें दिन फिल्म ने सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि 'गुंटूर कारम'ने पांचवें दिन 11.50 करोड़ और 'मेरी क्रिसमस' ने 1.15 (शुरुआती आंकड़े) का कारोबार किया है। जो कि 'हनु मान' की पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े से कम है।

Advertisement
  • पहले दिन: 8.05 करोड़ 
  • दूसरे दिन: 12.45 करोड़ 
  • तीसरे दिन: 16 करोड़
  • चौथे दिन: 14.50 करोड़
  • पांचवें दिन: 12.75 करोड़
  • टोटल: 68.60 करोड़

पांचवें दिन की धाकड़ कमाई के साथ फिल्म 'हनु मान' अब तक 68.60 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। बहरहाल, फिल्म 'हनु मान' की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में तेजा सज्जा के अलावा अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, विनय राय और राज दीपक शेट्टी ने अहम भूमिका में हैं। 

ये भी पढ़ें : Guntur Kaaram BO Day 5: Mahesh Babu की फिल्म ने 5वें दिन किया धांसू बिजनेस, 100 करोड़ से बस इतनी दूर

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड