Guntur Kaaram BO Day 5: Mahesh Babu की फिल्म ने 5वें दिन किया धांसू बिजनेस, 100 करोड़ से बस इतनी दूर

Guntur Kaaram Box Office Collection Day 5: महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही छा गई है। फिल्म ने पांचवें दिन धांसू बिजनेस किया है।

Guntur Kaaram
फिल्म 'गुंटूर कारम' | Image: IMDb

Guntur Kaaram Box Office Collection Day 5: साउथ स्टार महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई है। ये फिल्म 12 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म में लीड रोल निभा रहे महेश बाबू ने दो साल बाद इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। लिहाजा फैंस उनकी इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • 'गुंटूर कारम' की आंधी
  • पांचवें दिन किया धांसू बिजनेस
  • जानिए अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अपने फेवरेट एक्टर महेश बाबू की फिल्म का इंतजार फैंस पिछले दो साल से कर रहे थे। ऐसे में 'गुंटूर कारम' से हर किसी को काफी उम्मीद थी। इंतजार का आलम ये हुआ कि एक्टर की फिल्म 'गुंटूर कारम' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कमाई का नया आंकड़ा पार कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन बीत चुके हैं ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने पांचवें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

फिल्म'गुंटूर कारम' के चौथे दिन की कमाई जानने से पहले ये जान लेते हैं कि फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन कितने करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 14.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। जिसके बाद सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक 'गुंटूर कारम' ने पांचवें दिन 11.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है।

  • पहले दिन : 41.3 करोड़
  • दूसरे दिन : 13.55 करोड़
  • तीसरे दिन : 14.25 करोड़ 
  • चौथे दिन : 14.50 करोड़
  • पांचवें दिन : 11.50 करोड़
  • टोटल : 94.50 करोड़

ऐसे में पांच दिनों का कलेक्शन मिलाकर फिल्म 'गुंटूर कारम' अब तक 94.50 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। यानी कि अब ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें : पूजा करते समय भगवान की मूर्ति से गिरता है फूल! हो सकते हैं ये संकेत, पुष्प के साथ करें ये उपाय
 

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड