GOAT Day 5: मंडे को धड़ाम से गिरा कलेक्शन, फिर भी 150 करोड़ कमाकर फिल्म ने कर डाला बड़ा कारनामा

GOAT Box Office Collection Day 5: फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

GOAT Day 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम | Image: X

GOAT Box Office Collection Day 5: तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (The Greatest Of All Time Box Office) ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। उसने ये मुकाम केवल पांच दिनों में कर दिखाया है।

थलपति विजय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। उसने 44 करोड़ रुपए के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी और अब इसके पांचवे दिन के नंबर भी सामने आ गए हैं जिसमें काफी गिरावट देखी जा रही है।

थलपति विजय की फिल्म GOAT की कमाई गिरी

Sacnilk के शुरुआती अनुमान की माने तो, ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने रिलीज के बाद पहले मंडे यानि पांचवे दिन करीब 14 करोड़ रुपए की कमाई की है। अब इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 151 करोड़ रुपए हो गया है। संडे को 34 करोड़ रुपए कमाने के बाद मंडे को धड़ाम से फिल्म की कमाई गिर गई है जो कि बिल्कुल भी अच्छा संकेत नहीं है। 

आपको बता दें कि वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित फिल्म 'द GOAT' को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिर भी उनके होम स्टेट तमिलनाडु में फिल्म को गजब का रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 

Advertisement

थलपति विजय की GOAT का तमिलनाडु में जलवा

थलपति विजय की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने एक्टर के करियर में एक बड़ा कारनामा अंजाम दे दिया है। ये फिल्म अपने पहले बेहतरीन वीकेंड के बाद उनके होम स्टेट तमिलनाडु में 100 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन पार करने वाली उनकी 8वीं फिल्म बन गई है। GOAT ने राज्य में लगभग 120 करोड़ की कमाई की है। गुरुवार को रिलीज होने पर इसने तमिलनाडु में 39.15 करोड़ की भारी कमाई के साथ शुरुआत की, इसके बाद शुक्रवार को लगभग 22.75 करोड़ के साथ शानदार पकड़ बनाई, जबकि शनिवार और रविवार का कलेक्शन 29.15 और 29.8 करोड़ था।

ये भी पढे़ंः GOAT Day 4: विजय स्टारर ने संडे किया बड़ा कारनामा, अपनी इस हिट फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड