फैंस की भीड़ में बुरी तरह घिरे राम चरण, गोद में थी बेटी, डिलीवरी के बाद पत्नी उपासना से मिलने पहुंचे हॉस्पिटल, शॉकिंग VIDEO
Ram Charan: राम चरण और पत्नी उपासना के घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है। एक्टर बेटी क्लिन कारा को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Ram Charan: राम चरण और पत्नी उपासना के घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है। पूरा परिवार जश्न मना रहा है। उपासना ने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया है। वो इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार उनका खास ख्याल रख रहा है। इस बीच, राम चरण अपनी बेटी क्लिन कारा को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया।
राम चरण और उपासना दूसरी बार पैरेंट्स बन गए हैं। उनकी पहले से एक बेटी है जिसका नाम क्लिन कारा कोनिडेला है। साउथ सुपरस्टार का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वो लाडली बेटी क्लिन को गोद में उठाकर अस्पताल जाते दिख रहे हैं।
राम चरण को फैंस ने हॉस्पिटल के बाहर घेरा
उपासना ने 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ये खुशखबरी राम चरण के पिता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है जिसके बाद फैंस मेगा परिवार को कमेंट सेक्शन के जरिए बधाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, आधी रात से ही फैंस राम चरण के घर और अपोलो अस्पताल के बाहर जमा हो गए हैं। ऐसे में जब आज सुबह राम चरण अपनी बेटी क्लिन कारा के साथ अस्पताल पहुंचे, तो फैंस ने उन्हें घेर लिया।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में बेकाबू फैंस राम चरण को चारों ओर से घेर रहे हैं और उन्हें जरा भी जगह नहीं दे रहे हैं। RRR स्टार ने अपनी दो साल की बेटी को गोद में लिया हुआ है और बड़ी मुश्किल से उसे सुरक्षित भीड़ से बचाते हुए अस्पताल ले जाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। फैंस ने जरा भी एक्टर और बच्ची की परवाह किए बिना उन्हें घेर लिया और उनके साथ तस्वीरें खींचने लगे।
Advertisement
ट्विन्स के जन्म पर राम चरण-उपासना ने जताई खुशी
राम चरण और उपासना ने अब अपने ट्विन्स के जन्म पर खुशी जताते हुए एक पोस्ट किया है। कपल ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उपासना का बेबी बंप दिख रहा है। इसके साथ सुपरस्टार ने लिखा-
“यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। दो बेटियां और एक बेटा पाकर हम बेहद आभारी हैं। हमारी जिंदगी में जितनी भी महिलाएं हैं, वो हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। मैं अपने सभी फैंस, परिवार और शुभचिंतकों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने हर पल हमारा साथ दिया और हमारा समर्थन किया।”