Ram Charan-Upasana Twins: राम चरण बने दूसरी बार पिता, पत्नी उपासना ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, दादा चिरंजीवी ने दी गुड न्यूज
Ram Charan-Upasana Welcome Twins: साउथ सुपरस्टार राम चरण और पत्नी उपासना के घर किलकारी गूंजी है। उपासना ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है- एक बेटा और एक बेटी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ram Charan-Upasana Welcome Twins: साउथ सुपरस्टार राम चरण और पत्नी उपासना के घर किलकारी गूंजी है। उपासना ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है- एक बेटा और एक बेटी। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। ये गुड न्यूज राम चरण के पिता और मशहूर एक्टर चिरंजीवी ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है जिसे सुन फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे।
राम चरण और पत्नी उपासना दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। कपल की पहले से एक बेटी क्लिन कारा है। अब उनके घर डबल खुशियां आई हैं। कपल के घर जुड़वां बच्चों का आगमन हुआ है जिसका परिवार ने खुली बाहों के साथ स्वागत किया है।
राम चरण और उपासना के घर जुड़वां बच्चों का जन्म
इस बात की जानकारी सुपरस्टार चिरंजीवी ने शनिवार देर रात अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। उन्होंने एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपनी और अपनी पत्नी सुरेखा की तरफ से लिखा- ‘अत्यंत खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि राम चरण और उपासना कामिनेनी कोनिडेला को जुड़वां बच्चे हुए हैं - एक बेटा और एक बेटी। दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं’।
उनके पोस्ट में आगे लिखा है- ‘इन नन्हे-मुन्नों का हमारे परिवार में स्वागत करना हमारे लिए, दादा-दादी के रूप में, बहुत आनंदमय और भगवान का आशीर्वाद है। हम सभी के प्रार्थनाओं, प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं’।
Advertisement
राम चरण और उपासना को फैंस दे रहे बधाई
जबसे चिरंजीवी ने ये खुशखबरी साझा की है, तबसे ही फैंस सोशल मीडिया के जरिए राम चरण और उपासना को बधाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि मेगा परिवार अब और बड़ा हो गया है। तो किसी ने लिखा कि क्लिन कारा कोनिडेला अब बड़ी दीदी बन गई हैं। बता दें कि क्लिन कारा का जन्म 20 जून 2023 को हैदराबाद में हुआ था।
ये भी पढ़ेंः Border 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर’ के मुकाबले कैसा कमा रही ‘बॉर्डर 2’? वर्ल्डवाइड 350 करोड़ के करीब पहुंची