अपडेटेड 28 February 2025 at 09:11 IST
Tejasvi Surya-Sivasri Wedding: बीजेपी सांसद पर आया मशहूर सिंगर का दिल, जल्द करेंगे शादी, लीक हुई रिसेप्शन कार्ड की फोटो
Tejasvi Surya-Sivasri Skandaprasad Wedding: बेंगलुरु सांसद तेजस्वी सूर्या जल्द ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ की सिंगर शिवश्री स्कंदप्रसाद के साथ शादी रचाने वाले हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Tejasvi Surya-Sivasri Skandaprasad Wedding: बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या जल्द ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ की सिंगर शिवश्री स्कंदप्रसाद के साथ शादी रचाने वाले हैं। अब दोनों के वेडिंग रिसेप्शन के कार्ड की फोटो भी लीक हो गई है जिसमें उनके खास दिन की कुछ डिटेल्स देखने के लिए मिल रही है।
शादी में दोनों के परिवारवाले और करीबी दोस्तों के होने की उम्मीद है। वहीं, उनका रिसेप्शन तेजस्वी सूर्या के होमटाउन बेंगलुरु के गायत्री विहार मैदान में होगा। शादी से पहले कपल ने एक छोटी सी पूजा भी रखी थी।
तेजस्वी सूर्या जल्द करेंगे सिंगर शिवश्री से शादी
तेजस्वी सूर्या और शिवश्री स्कंदप्रसाद ने तो अभी तक अपनी शादी को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया है लेकिन उनके शादी के कार्ड ने जरूर उनकी पोल खोल दी है। हालांकि, कार्ड में भी वेडिंग वेन्यू या टाइमिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं देखने को मिल रही है। ऐसा लग रहा है कि कपल अपनी शादी को निजी रखना चाहता है।
कौन हैं शिवश्री स्कंदप्रसाद और तेजस्वी सूर्या?
शिवश्री पेशे से संगीतकार और गायक हैं। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 2024 में तब मिली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके द्वारा रिकॉर्ड किए गए कन्नड़ भक्ति गीत Poojisalende Hoogala Thande की जमकर सराहना की थी जिसे उन्होंने अपने YouTube चैनल पर शेयर किया था। उनके चैनल के अब 2.2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इसके अलावा, उन्होंने मणिरत्नम द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन 2’ के लिए भी एक गाना गाया है। दूसरी ओर, तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से दो बार के लोकसभा सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
Advertisement
तेजस्वी और शिवश्री की लव स्टोरी
इस साल की शुरुआत में तेजस्वी और शिवश्री की सगाई हुई थी। सिंगर चेन्नई की रहने वाली हैं और एक गायिका हैं। ऐसा कहा जाता है कि तेजस्वी को शिवश्री की सुरीली आवाज और संगीत काफी पसंद आता है। उन्होंने पहली बार उन्हें एक फंक्शन में परफॉर्म करते देखा था जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, एक पारिवारिक सूत्र ने पहले बताया था कि समय के साथ उनका रिश्ता और मजबूत होता चला गया। 2022 में अपने राजनीतिक अभियान के दौरान, तेजस्वी उनके एक परफॉर्मेंस में शामिल भी हुए थे। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है।
ये भी पढ़ेंः शिवलिंग को गले लगाने पर मचा बवाल तो अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'इसमें गलत क्या है, मेरा कोई कसूर नहीं...'
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 28 February 2025 at 09:11 IST