आंध्र प्रदेश में MLA दोस्त के घर पहुंचे अल्लू अर्जुन, पुलिस केस हुआ दर्ज, आखिर क्या है माजरा?
Allu Arjun: सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोग उनकी गाड़ी को घेरे नजर आ रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हाल ही में आंध्र प्रदेश के नंदयाल में चुनाव प्रचार करते देखा गया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह अपने MLA दोस्त के घर पहुंचे थे जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। उनकी एक झलक पाने के लिए दुनिया बेकरार रहती है। ऐसे में जब वह नंदयाल में अपने दोस्त और YSRCP विधायक शिल्पा रवि चंद्र किशोर रेड्डी (Silpa Ravi Chandra Kishore Reddy) के घर पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए उनके चाहनेवालों की भारी भीड़ जमा हो गई।
अल्लू अर्जुन के खिलाफ पुलिस केस दर्ज
सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोग उनकी गाड़ी को घेरे नजर आ रहे हैं। उनकी एक झलक की आस लगाए लोगों ने सड़क पर भीड़ लगा ली जिससे रास्ता जाम हो गया। यही कारण है कि पुलिस ने एक्टर और उनके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नंदयाल पुलिस ने रिटर्निंग ऑफिसर की शिकायत के बाद अल्लू अर्जुन और नंदयाल YSRCP विधायक उम्मीदवार शिल्पा रवि चंद्र किशोर रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके ऊपर बिना किसी पूर्व अनुमति के भारी भीड़ इकट्ठा करने का आरोप लगाया गया है।
Advertisement
लोकल टू टाउन पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवत्रा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि वहां चुनाव संहिता की धारा 144 और एपी पुलिस अधिनियम की धारा 31 लागू थी, ऐसे में भीड़ जमा करने के लिए ये पुलिस केस दर्ज किया गया है।
जब चुनावी मैदान में उतरे अल्लू अर्जुन
आर्या स्टार अल्लू अर्जुन ने शनिवार को नंदयाल में अपनी पावर दिखाई जब वह YSRCP नेता शिल्पा रवि चंद्र किशोर रेड्डी के लिए प्रचार प्रसार करने पहुंचे। सुपरस्टार के साथ उनकी पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी भी देखी जा सकती हैं। वह अपने दोस्त को शुभकामनाएं देने के लिए नंदयाल पहुंचे थे जो विधायक उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। आपको बता दें कि राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 के साथ साथ आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ेंः चुनाव प्रचार के मैदान में उतरे सुपरस्टार Allu Arjun, एक झलक पाने को बेकाबू हुए फैंस; VIDEOS