चुनाव प्रचार के मैदान में उतरे सुपरस्टार Allu Arjun, एक झलक पाने को बेकाबू हुए फैंस; VIDEOS
Video में सुपरस्टार को भीड़ ने घेर हुआ देखा जा सकता है। भारी भीड़ के बीच फंसे अल्लू अर्जुन को जैसे-तैसे उनके बॉडीगार्ड्स ने सुरक्षित निकाला
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Allu Arjun Video: देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। तमाम पार्टियां चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। नेता ही नहीं कई सेलेब्स भी लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में कूद चुके हैं। किसी ने पार्टी ज्वॉइन कर ली तो कोई चुनाव के दौरान प्रचार करता नजर आ रहा है।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी चुनाव प्रचार के मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने YSR कांग्रेस के एक कैंडिडेट रवि चंद्र किशोर रेड्डी के लिए शनिवार (11 मई) को प्रचार किया। इस दौरान 'पुष्पा' स्टार की एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू नजर आईं।
अल्लू अर्जुन ने किया चुनाव प्रचार
सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का चुनाव प्रचार करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में सुपरस्टार को भीड़ ने घेर हुआ देखा जा सकता है। भारी भीड़ के बीच फंसे अल्लू अर्जुन को जैसे-तैसे उनके बॉडीगार्ड्स ने सुरक्षित निकाला और एक घर की बालकनी तक पहुंचाया। इसके बाद एक्टर ने वहां से फैंस का अभिवादन किया।
हजारों की भीड़ में फंसे सुपरस्टार
अल्लू अर्जुन अपने दोस्त रवि चंद्र किशोर रेड्डी का सपोर्ट करने के लिए नंदयाला पहुंचे थें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू हजारों लोगों के बीच फंसे हैं। हर कोई उनकी एक झलक पाने और उनके साथ फोटो लेने के लिए इस दौरान काफी बेताब नजर आ रहा है। इस दौरान उन्हें किसी तरह बालकनी में पहुंचाया गया।
Advertisement
वहीं दूसरी वीडियो में अल्लू अर्जुन को बालकनी से फैंस का अभिवादन करते देखा जा सकता है। इस दौरान चारों ओर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही हैं। वीडियो देख सुपरस्टार की फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
पवन कल्याण को भी किया सपोर्ट
बता दें कि इससे पहले अल्लू अर्जुन ने जनसेना पार्टी (जेएसपी) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पिथापुरम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे एक्टर पवन कल्याण को भी बधाई दी थीं। उन्होंने कहा था कि हमेशा उनके साथ परिवार और उनका सपोर्ट रहेगा।
Advertisement
वर्क फ्रंट की बात की जाएं तो अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 के साथ सिनेमाघर हिलाने को तैयार हैं। 15 अगस्त को 'पुष्पा: द रूल' रिलीज होगी। फिल्म में उनके अलावा फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, धनंजय, राव रमेश जैसे कलाकार भी हैं।