Raaka के लिए अल्लू अर्जुन ने मुंबई में लिया अपार्टमेंट, महीने का किराया 16 लाख रुपये, प्रेग्नेंट को-स्टार दीपिका संग करेंगे शूटिंग

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन अपनी अगली फिल्म 'राका' की शूटिंग के लिए तैयार हो रहे हैं। एटली द्वारा निर्देशित इस साइंस फिक्शन फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं जिन्होंने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है।

Follow : Google News Icon  
Rumours are rife that Allu Arjun is relocating to Mumbai from Hyderabad
Allu Arjun Rents Apartment in Mumbai | Image: Republic

Allu Arjun: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी अगली फिल्म 'राका' की शूटिंग के लिए तैयार हो रहे हैं। एटली द्वारा निर्देशित इस साइंस फिक्शन फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं जिन्होंने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। पहले खबरें आई थीं कि फिल्म की शूटिंग मुंबई में होगी, इसलिए 'पुष्पा 2' स्टार मुंबई शिफ्ट हो जाएंगे। हालांकि, अब पता चला है कि उन्होंने किराए पर मुंबई में एक अपार्टमेंट लिया है।

अल्लू अर्जुन के पिता अरविंद ने हाल ही में सियासत से बात करते हुए इन खबरों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि “‘राका’ की शूटिंग मुंबई में हो रही है इसलिए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। अल्लू अर्जुन की जान हैदराबाद में ही बसी है। यहीं उनके बच्चे पढ़ते हैं और उनके सभी परिजन हैदराबाद में रहते हैं। वह मुंबई क्यों जाएंगे?”

अल्लू अर्जुन ने किराए पर लिया मुंबई में अपार्टमेंट 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने जुहू में एक 5-BHK अपार्टमेंट किराए पर लिया है। खबरों के अनुसार, 6000 वर्ग फुट का यह फ्लैट समुद्र के सामने है। ऐसा बताया जा रहा है कि एक्टर इस अपार्टमेंट के लिए हर महीने 16 लाख रुपये की पेंमेंट करेंगे जिसे तीन साल के लिए किराए पर लिया गया है।

अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर रिवील हुआ ‘राका’ का पोस्टर

अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर डायरेक्टर एटली ने अपनी आगामी फिल्म का टाइटल और पोस्टर रिवील किया था। पहले AA22xA6 के नाम से जानी जाने वाली इस फिल्म का आधिकारिक नाम 'राका' रखा गया है। इसी के साथ, मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया है जिसमें अल्लू अर्जुन एकदम अलग अवतार में देखे गए थे।

Advertisement

उनके चेहरे का आधा हिस्सा एक खूंखार हाथ से ढका हुआ है जो किसी जानवर के पंजे जैसा लग रहा है। वहीं, एक्टर की आंखें काफी इंटेंस लग रही हैं जिसमें कई रहस्य छुपे हुए हैं। 

अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे वाले दिन अपनी फिल्म ‘राका’ का पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा- "इंतजार खत्म हुआ। #RAAKA के लिए तैयार हो जाइए!" ये पोस्टर चार अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किए गए थे जो दिखाता है कि ये एक पैन इंडिया फिल्म होने वाली है। वहीं ‘राका’ की हीरोइन दीपिका पादुकोण ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘लिमिट से परे एक विजन के लिए खुद को तैयार कर लो’। 

Advertisement

ये भी पढे़ंः दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के चलते देरी से होगी फिल्म ‘राका’ की शूटिंग? Allu Arjun के मुंबई शिफ्ट होने की लगीं अटकलें

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड