परिवार में नहीं है तकरार! अल्लू अर्जुन ने जुड़वां बच्चों के जन्म पर दी कजिन राम चरण को बधाई, वायरल हुआ पोस्ट

Allu Arjun-Ram Charan: राम चरण और उपासना कोनिडेला के घर 31 जनवरी को डबल खुशियां आईं जब उनके घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ। अल्लू अर्जुन ने अब कजिन को बधाई दी है।

Follow : Google News Icon  
Allu Arjun- Ram Charan
Allu Arjun- Ram Charan | Image: instagram

Allu Arjun-Ram Charan: राम चरण और उपासना कोनिडेला के घर 31 जनवरी को डबल खुशियां आईं जब उनके घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ। पूरा मेगा परिवार खुशी के मारे फूला नहीं समा रहा है। अब राम चरण के कजिन और मशहूर तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी सोशल मीडिया हैंडल के जरिए कपल को दूसरी बार पैरेंट्स बनने के लिए बधाई दी है।

राम चरण और उपासना कोनिडेला पहले से ही दो साल की बेटी क्लिन कारा के माता-पिता हैं। अब कपल के घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ- एक बेटी और एक बेटा। RRR स्टार ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए खुशी जताते हुए लिखा था कि वो अब दो बेटियों और एक बेटे के पिता बन गए हैं।

अल्लू अर्जुन ने पिता बनने के लिए राम चरण को दी बधाई

‘पुष्पा 2’ स्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने एक्स हैंडल के जरिए अपने कजिन राम चरण और भाभी उपासना को ट्विन्स के जन्म पर विश किया है और लिखा कि चारों तरफ खुशी और जश्न का माहौल है। एक्टर आगे लिखते हैं- "चिरंजीवी गारू और चिट्टिका के चेहरे पर गर्व और खुशी झलक रही है। उन्हें और पूरे परिवार के मुस्कुराते चेहरों को देखकर बहुत खुशी हुई। नन्हे-मुन्नों ने अपने आगमन से दुनिया में ढेर सारी खुशियां भर दी हैं। दुगना प्यार, दुगनी खुशी, एक खूबसूरत नई शुरुआत हुई है।"

राम चरण और अल्लू अर्जुन में खत्म हुई ‘तकरार’?

बता दें कि अल्लू अर्जुन का यह पोस्ट कजिन भाई राम चरण के साथ उनकी अनबन की अफवाहों के बीच आया है। ये विवाद तब लोगों की नजरों में आया था जब राम चरण ने इंस्टाग्राम पर अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी अल्लू स्नेहा को अनफॉलो कर दिया था। हालांकि, ‘पेड्डी’ स्टार की पत्नी उपासना कोनिडेला उन दोनों को फॉलो करती हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं, पिछले साल अप्रैल में राम चरण ने सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन को बर्थडे भी विश नहीं किया था। यहां तक कि राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने भी अपने भतीजे को जन्मदिन की बधाई नहीं दी। खबरों के मुताबिक, ये कथित अनबन तब शुरू हुई थी जब अल्लू अर्जुन के पिता ने राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' पर कमेंट किया जिसे लेकर बाद में उन्होंने सफाई भी दी थी। अब अल्लू अर्जुन का नया पोस्ट देखकर फैंस ने राहत की सांस ली और कहा कि दोनों भाईयों के बीच आखिरकार लड़ाई खत्म हो गई।

ये भी पढ़ेंः Ram Charan-Upasana Twins: राम चरण बने दूसरी बार पिता, पत्नी उपासना ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, दादा चिरंजीवी ने दी गुड न्यूज

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड