साउथ सुपरस्टार अजीत की पत्नी ने फैंस को क्यों दी चेतावनी? स्क्रीनशॉट किया शेयर, बोलीं- भरोसा ना करें
Ajith Kumar Wife Shalini: साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार की पत्नी और पूर्व एक्ट्रेस शालिनी ने अपने फैंस को चेतावनी दी है। उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ajith Kumar Wife Shalini: साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार अजीत कुमार (Ajith Kumar) की पत्नी और पूर्व एक्ट्रेस शालिनी (Shalini) ने अपने फैंस को चेतावनी दी है। ये चेतावनी उनकी फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल को लेकर है। उन्होंने अपने सभी फैंस से नकली सोशल मीडिया पेज को फॉलो ना करने के लिए कहा है। इतना ही नहीं, शालिनी ने इस फेक पेज का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
आपको बता दें कि ये फेक सोशल मीडिया अकाउंट का यूजरनेम @ShaliniAjithK था जिसके खिलाफ शालिनी ने अपने फैंस को चेताया है। उन्होंने खुलासा किया कि ये पेज उनका नहीं है।
अजीत कुमार की पत्नी शालिनी ने फैंस को चेताया
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस नकली सोशल मीडिया पेज के भी 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। फैंस को लगा था कि ये पूर्व एक्ट्रेस शालिनी का ही ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल है लेकिन अब उन्होंने इसका भंडाफोड़ कर दिया है। उन्होंने इस फेक पेज का सीधा स्क्रीनशॉट ही शेयर कर दिया है और फैंस को बताया कि ये नकली है।
इसके साथ शालिनी ने कैप्शन में लिखा- “हेलो सभी लोग, बस आप लोगों को ये बताना था कि ये मेरा ऑफिशियल एक्स हैंडल नहीं है। प्लीज इस पर भरोसा ना करें और ना ही इसे फॉलो करें। थैंक्यू।”
Advertisement
अजीत कुमार और शालिनी
बता दें कि अजीत कुमार की तरह शालिनी भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दोनों ने पहली बार 1999 में फिल्म ‘अमरकलाम’ में साथ काम किया था। फिल्म के सेट पर ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे और डेट करना शुरू कर दिया था। फिर इसके एक साल बाद यानि 2000 में अजीत कुमार और शालिनी ने शादी कर ली। दोनों दो बच्चे अनुष्का और आद्विक के माता-पिता हैं।
शादी के बाद शालिनी ने अपने फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया था। बात करें अजीत कुमार की तो वह इस समय आदिक रविचंद्रन की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल पोंगल पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।