साउथ इंडस्ट्री को एक और झटका, एक्टर संतोष नायर के बाद प्रोड्यूसर आरबी चौधरी का निधन, कार क्रैश में तोड़ा दम

RB Choudary Dies: मलयालम एक्टर संतोष के नायर के निधन के बाद तमिल स्टार जीवा के पिता और मशहूर प्रोड्यूसर आरबी चौधरी का भी जोधपुर में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया है।

Follow : Google News Icon  
RB Choudhary died in a car crash in Udaipur
RB Choudary died in a car crash | Image: Republic

RB Choudary Dies: साउथ फिल्म इंडस्ट्री को आज 5 मई के दिन दो बैक टू बैक झटके मिले। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में सुबह शोक की लहर दौड़ पड़ी जब एक सड़क दुर्घटना में विलेन की भूमिकाओं के लिए मशहूर एक्टर संतोष के नायर का निधन हो गया। और अब खबर आ रही है कि तमिल स्टार जीवा के पिता और मशहूर प्रोड्यूसर आरबी चौधरी का भी जोधपुर में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया है। 

खबरों के मुताबिक, आरबी चौधरी की मौत मंगलवार को जोधपुर में एक कार क्रैश में हुई है। नायर और चौधरी की एक ही दिन सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में गम का माहौल है। फैंस सोशल मीडिया के जरिए दोनों फिल्मी हस्तियों को ट्रिब्यूट दे रहे हैं। 

प्रोड्यूसर आरबी चौधरी ने कार क्रैश में तोड़ा दम

अभी तक आरबी चौधरी के कार एक्सीडेंट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। उनका अंतिम संस्कार जल्द ही चेन्नई में होगा। उनके परिवार में उनके बेटे जीवा, रमेश, अशोक और पत्नी महजबीन हैं। 

प्रोडक्शन हाउस एजीएस एंटरटेनमेंट की अर्चना कलपथी ने X हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा- "यह जानकर गहरा सदमा लगा कि आरबी चौधरी सर अब हमारे बीच नहीं हैं। फिल्म इंडस्ट्री ने एक दिग्गज निर्माता खो दिया है जिन्होंने कुछ बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। वो एक बहुत अच्छे इंसान थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। भगवान उनके परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति दे।"

Advertisement

आरबी चौधरी का करियर

आरबी चौधरी 1988 से अपने सुपर गुड फिल्म्स बैनर के तहत फिल्में बना रहे थे। उनकी पहली तमिल फिल्म ‘पुधु वसंतम’ (1990) थी, जिससे निर्देशक विक्रम ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया था। बाद में चौधरी ने केएस रविकुमार की पहली निर्देशित फिल्म ‘पुरियादा पुदिर’ (1990) को भी प्रोड्यूस किया। 

सड़क हादसे में संतोष के. नायर का निधन 

आरबी चौधरी से पहले आज सुबह मलयालम सिनेमा के जाने-माने एक्टर संतोष के. नायर ने भी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना पथानामथिट्टा के एथानु में सुबह करीब साढ़े बजे घटी। संतोष अपनी पत्नी शुभाश्री के साथ इनोवा कार में कहीं जा रहे थे। तभी उनकी कार एक लॉरी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, संतोष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

Advertisement

ये भी पढे़ंः ‘अब नो रुम्बा तुम्बा जुम्बा…’; बंगाल में ममता बनर्जी की हार पर फूली नहीं समा रहीं देवोलीना, निशाना साधते हुए बोलीं- टाटा

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड