BREAKING: एक्टर विजय देवरकोंडा का हुआ एक्सीडेंट, बलेनो से टकराई कार; जानें कैसी है हालत
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की कार का एक्सीडेंट हो गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब एक्टर अपने पूरे परिवार के साथ पुट्टपर्थी के साईं बाबा मंदिर से लौट रहे थे।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में एक्टर बाल-बाल बच गए, उन्हें मामूली चोट आई है। हादसा तब हुआ जब विजय अपने पूरे परिवार के साथ श्री सत्य साईं बाबा की महासमाधि से आशीर्वाद लेकर लौट रहे थे।
सत्य साईं बाबा की महासमाधि से लौटते समय विजय देवरकोंडा की कार का एक्सीडेंट हो गया। तीन दिन पहले रश्मिका मंदाना से सगाई की खबरों के बीच अभिनेता अपने परिवार के साथ आशीर्वाद लेने पुट्टपर्थी के सत्य साईं बाबा मंदिर गए थे। लौटते समय जोगुलम्बा गडवाल जिले के उंडावल्ली के पास अभिनेता की कार हादसे का शिकार हो गई।
विजय देवरकोंडा की कार का एक्सीडेंट
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब एक बलेनो कार गलत मोड़ पर मुड़ गई और एक्टर की लेक्सस कार से टकरा गई। हादसा हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग (NH)-44 पर हुआ। विजय देवरकोंडा पुत्तापर्थी से हैदराबाद लौट रहे थे, उसी वक्त यह हादसा हुआ।
बाल-बाल बचे विजय देवरकोंडा
खैरियत रही की एक्टर और उनके साथ कार में मौजूद सभी लोग पूरा तरह सुरक्षित हैं। अभिनेता की बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हादसे पर विजय की फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वीडियो क्लिप में अभिनेता की काली लेक्सस कार का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है।
Advertisement
रश्मिका मंदाना से सगाई की चर्चा
शुक्रवार को रश्मिका मंदाना से सगाई के खबरों के बाद, 5 अक्टूबर को विजय देवरकोंडा पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। किंगडम के इस अभिनेता ने अपने परिवार के साथ श्री सत्य साईं बाबा की महासमाधि का दर्शन किया। इस दौरान विजय देवरकोंडा के प्रशंसकों ने उनकी बाईं उंगली पर एक रिंग देखा, जो उनकी सगाई की खबरों की और पुष्टि करता है। हालांकि रश्मिका मंदाना और अभिनेता ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है। मगर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जोड़ा फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।