थूका, गालियां दी और... LIVE कॉन्सर्ट में अर्पित बाला भूले मर्यादा, सिंगर ने ऑडियंस के साथ की 'ओछी' हरकत? VIDEO वायरल

Arpit Bala Viral Video: हैदराबाद के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर अर्पित बाला ने अचानक अपना आपा खो दिया। इस दौरान उन्होंने ऑडियंस पर न सिर्फ बोतल फेंकी, बल्कि थूका और गाली-गलौच भी की।

Follow : Google News Icon  
Arpit Bala
Arpit Bala | Image: Instagram

Arpit Bala Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों फरीदाबाद के जाने-माने सिंगर अर्पित बाला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो ऑडियंस पर थूकते नजर आ रहे हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने कुछ और भी किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

जानकारी के मुताबिक, 28 मार्च को हैदराबाद के किंगडम क्लब एंड किचन में अर्पित बाला लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे। तभी अचानक भीड़ में से किसी ने उन पर बोतल फेंक दी। ये बात सिंगर को कतई रास नहीं आई और उनका गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने चिल्लाते हुए कई दफा पूछा कि आखिर ये हरकत किसने की। अंत में उनके सब्र का बांध टूट गया।

बोतल फेंकने पर अर्पित बाला ने खोया आपा

शख्स के बारे में मालूम पड़ने पर वो गुस्से में आकर उन पर थूकते हैं और उन्हें खरी-खोटी सुनाते हैं। यही नहीं, उन्होंने वो बोतल भी वापस उसी की तरफ फेंक दी। वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है, 'कौन था? किसने बोतल फेंकी?'

गुस्से में बोले- बहन के दहेज में देना

शख्स की पहचान होने पर वो गुस्साते हुए कहते हैं, 'इधर देखना, क्या हुआ?' इसके बाद उन्होंने न सिर्फ गाली दी, बल्कि उसी की ओर बोतल भी फेंकी। उन्होंने कहा, 'अपनी बहन की शादी के लिए दहेज में दे देना।' इसके अलावा उन्होंने ऑडियंस को चेतावनी भी दी कि,  'मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता की तुमने कितने पैसे दिए है' इस गरमाए माहौल के बीच भीड़ जोर-जोर से उनके लिए चीयर करने लगती है। बाद में सिंगर उस सिक्योरिटी से उस शख्स को कॉन्सर्ट से बाहर निकालने के लिए कहते देते हैं।

Advertisement

वायरल वीडियो पर दो धड़ में बंटे यूजर्स

वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ ने उसके इस व्यवहार की कड़ी आलोचना की। तो वहीं कुछ उनके समर्थन में उतर आए। एक ने लिखा, ‘ये कितनी घटिया हरकत है।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये और इसकी ऑडियंस दोनों के क्या ही कहने। वो थूक रहा है और गालिया दे रहा है, लेकिन ऑडियंस चीयर कर रही है।’ वहीं एक अन्य ने ‘उनके पूरी भीड़ पर थूकने’ को गलत बताया।

कौन हैं अर्पित बाला?

अर्पित बाला फरीदाबाद के न सिर्फ जाने-माने सिंगर और रैपर हैं, बल्कि कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर भी हैं। उनकी कॉमेडी वीडियो, लाइव स्ट्रीमिंग और देसी हिप-हॉप बेहद पॉपुलर है। साल 2025 में उनका 'बरगद' गाना वायरल हुआ था, जिसके जरिये वो चर्चा में आए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 के आगे ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने टेके घुटने? फिर बदल सकती है अक्षय कुमार स्टारर की रिलीज डेट

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड