Dhurandhar 2 के आगे ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने टेके घुटने? फिर बदल सकती है अक्षय कुमार स्टारर की रिलीज डेट

Bhooth Bangla Release Date: फिलहाल रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में इकलौती रिलीज होने के नाते राज कर रही है। अब आगामी दिनों में बड़ी रिलीज ‘भूत बंगला’ ही है।

Follow : Google News Icon  
Bhooth Bangla delayed due to Dhurandhar 2?
Bhooth Bangla delayed due to Dhurandhar 2? | Image: Republic

Bhooth Bangla Release Date: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। थिएटर में भी ज्यादा स्क्रीन्स इसी फिल्म को मिल रहे हैं। बीते कई दिनों से तरह-तरह की खबरें सुनने को मिल रही थीं कि ‘धुरंधर 2’ की आंधी से बचने के लिए हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’, यश की ‘टॉक्सिक’, राम चरण की ‘पेड्डी’, नानी की ‘द पैराडाइज’ और ‘धमाल 4’ जैसी फिल्मों ने रिलीज डेट बदल दी है। अब ऐसा ही कुछ अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को लेकर भी कहा जा रहा है।

फिलहाल रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में इकलौती रिलीज होने के नाते राज कर रही है। अब आगामी दिनों में बड़ी रिलीज ‘भूत बंगला’ ही है। इस बीच, खबरें आ रही हैं कि फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी।

‘धुरंधर 2’ की वजह से बदल जाएगी ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट?

‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट 10 अप्रैल तय की गई है। पहले खबर आई थी कि ‘भूत बंगला’ की रिलीज को इसलिए आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि ‘धुरंधर 2’ के दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम रहने के कारण फिल्म का बिजनेस बेहतर हो सके। हालांकि, अब एक नई रिपोर्ट से पता चलता है कि यह कदम निर्माताओं की मर्जी से नहीं उठाया गया, बल्कि स्क्रीन-शेयरिंग समझौतों के कारण उन्हें मजबूर होना पड़ रहा है।

बॉलीवुड हंगामा ने हाल ही में ‘भूत बंगला’ के निर्माण से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया कि “जियो स्टूडियोज के डिस्ट्रीब्यूशन हेड दीपक शर्मा ने मल्टीप्लेक्स से कहा है कि अगर उन्होंने ‘भूत बंगला’ के रिलीज वीक में ‘धुरंधर 2’ को 10000 शो देने का वादा नहीं किया, तो चौथे हफ्ते में धुरंधर 2 का केडीएम (KDM) रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने प्रदर्शकों से यह लिखित में ले लिया है। अब ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए, कोई भी ये रिस्क लेना नहीं चाहेगा।”

Advertisement

अंदरूनी सूत्र ने आगे बताया, “भूत बंगला की टीम का कहना था कि 10 अप्रैल तक ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये हो जाएगा और वो केवल वैसी रिलीज चाहते हैं जो अक्षय कुमार की लगभग हर मिड-साइज की फिल्मों को मिलती है लेकिन जियो स्टूडियोज के डिस्ट्रीब्यूशन हेड ने प्रदर्शकों को सख्त निर्देश दिए हैं।”

कब रिलीज होगी ‘भूत बंगला’?

मूल रूप से ‘भूत बंगला’ की रिलीज 10 अप्रैल रखी गई है लेकिन अब अफवाहों का बाजार गर्म है कि इसे टालकर 17 अप्रैल किया जा सकता है। इस बीच, फैंस को ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः क्या पुष्पा 2, क्या बाहुबली 2… साउथ की इन ब्लॉकबस्टर पर भारी पड़ी Dhurandhar 2, 10वें दिन हिंदी सिनेमा में रचा इतिहास

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड