Riteish Deshmukh: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'राजा शिवाजी', मराठी संस्कृति को विश्वभर में पहुंचाने के लिए रितेश देशमुख का हुआ विशेष सम्मान

Riteish Deshmukh: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले चुकी है। इसके साथ ही इस फिल्म से मराठी संस्कृति को विश्वभर में पहुंचाने के लिए एक्टर को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है।

Follow : Google News Icon  
Riteish Deshmukh
Riteish Deshmukh | Image: Instagram

Riteish Deshmukh: हिंदी और मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता व निर्देशक रितेश विलासराव देशमुख को उनके उल्लेखनीय योगदान और महाराष्ट्र की संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के लिए सम्मानित किया गया है। यह गौरवपूर्ण क्षण उनके लिए तब और भी भावुक हो गया जब उन्हें यह सम्मान उनके दिवंगत पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की जयंती के अवसर पर प्राप्त हुआ। यह सम्मान ऐसे समय में आया है जब रितेश अपनी लेटेस्ट निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर मिली ऐतिहासिक सफलता का जश्न मना रहे हैं।

पिता की जयंती पर भावुक क्षण और मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी

महाराष्ट्र के गौरव को समर्पित इस विशेष समारोह में रितेश देशमुख को सिनेमा के माध्यम से राज्य की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई प्रमुख मंत्रियों और वरिष्ठ प्रशासनिक आयुक्तों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई गई है। पिता विलासराव देशमुख की जयंती के दिन मिले इस पुरस्कार ने एक्टर को बेहद भावुक कर दिया है। यह पुरस्कार रितेश के उन प्रयासों को सलाम करता है, जिसके जरिए उन्होंने फिल्मों के माध्यम से महाराष्ट्र की संस्कृति, जड़ों और उसके गौरवशाली इतिहास को फैलाया है।

‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर रच रही इतिहास

मराठी सिनेमा में ‘लाई भारी’ और ‘वेड’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद, रितेश देशमुख ने एक बार फिर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के जरिए निर्देशन की कमान संभाली है। इस ऐतिहासिक महागाथा ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह फिल्म राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली मराठी फिल्म बन चुकी है। दुनिया भर में इस फिल्म ने अब तक 114.8 करोड़ रुपये से अधिक की शानदार कमाई कर ली है। अपनी भव्यता और बेहतरीन प्रस्तुति के अलावा, इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों को छूते हुए भारत के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा है।

सांस्कृतिक कहानियों के प्रति बढ़ी दर्शकों की उम्मीदें

रितेश देशमुख द्वारा चुनी गई कहानियों का दर्शकों पर न केवल गहरा प्रभाव पड़ा है, बल्कि वे सीधे लोगों के दिलों से जुड़ती हैं। इस प्रतिष्ठित सम्मान को हासिल करने के बाद अब सिनेमा लवर्स और दर्शकों के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है। दर्शक अब उम्मीद कर रहे हैं कि रितेश विलासराव देशमुख आने वाले समय में भी ऐसी ही सांस्कृतिक रूप से समृद्ध, ऐतिहासिक और अर्थपूर्ण कहानियां बड़े पर्दे पर लेकर आएंगे जो देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में भारतीय संस्कृति का मान बढ़ाएंगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिल्ली का रास्ता काटने से खाली बर्तन देखने तक, जानिए क्या हैं मान्यताएं?

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड