Shakun Shastra

Shakun Shastra: बिल्ली का रास्ता काटने से खाली बर्तन देखने तक... सच में है शुभ-अशुभ या अंधविश्वास? जानिए क्या हैं मान्यताएं

Shakun Shastra: हमारे रोजमर्रा के जीवन में कई ऐसी छोटी-छोटी घटनाएं होती हैं जिन्हें पुराने समय से ही शकुन और अपशकुन के साथ जोड़कर देखा जाता रहा है। भारतीय संस्कृति के अनुसार प्रकृति और इसके जीव-जंतु इंसानों को आने वाले अच्छे या बुरे समय का पहले ही इशारा दे देते हैं। हालांकि आज का आधुनिक विज्ञान इन बातों की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन समाज में इनका मानसिक और सांस्कृतिक महत्व आज भी बहुत गहरा है। आइए जानते हैं इस संकेतों का क्या मतलब होता है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भरी हुई टोकरी और कबाड़ दिखना शुभ

घर से बाहर निकलते समय यदि सामने फल-सब्जी वाला, अपनी भरी गाड़ी के साथ कबाड़ी या कचरे से भरी टोकरी लेकर जाता जमादार दिखे, तो यह काम में निश्चित सफलता का संकेत है।

Image: freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गाय और जल के दर्शन होना

घर की देहलीज पार करते ही गाय माता के दर्शन होना या किसी व्यक्ति का पानी से भरा हुआ बर्तन या कलश लेकर आपके सामने से गुजरना बेहद शुभ माना जाता है।
 

Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

खाली या भरे बर्तन

यदि आप घर से बाहर निकल रहे हैं और सामने कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का बर्तन लेकर जाता हुआ दिखाई देता है, तो इसे काम में रुकावट आने और काम के अधूरा रहने का सूचक माना जाता है।
 

Image: freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उल्टी झाड़ू रखना

घर के मुख्य दरवाजे पर कभी भी झाड़ू को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को लक्ष्मी का रूप माना जाता है, इसका अपमान करने से घर में आर्थिक परेशानियां और खर्च बढ़ने लगता है।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

टूटा शीशा, बंद घड़ी, सूखी तुलसी

घर के  टूटा कांच, बंद पड़ी घड़ी या तुलसी का सूखना बहुत ही दोषपूर्ण माना जाता है। सभी चीजें घर के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा, तरक्की में रुकावट और संकट को दर्शाती हैं।
 

Image: freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बिल्ली का रास्ता काटना

सड़कों पर बिल्ली के आने से दुर्घटना का डर रहता था, लोग रुक जाते थे। बिल्ली राहु और केतु से जुड़ी है, लेकिन इसे देवी शक्ति का वाहन और सुरक्षा का प्रतीक मानकर भोजन देना शुभ माना

Image: freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

छींक आने के संकेत

बाहर निकलते ही एक बार छींक आए तो थोड़ी देर रुक जाना चाहिए, जबकि लगातार दो छींकें सामान्य होती हैं। सुबह के समय शंख या मंदिर की घंटी सुनना शुभ, रात में कुत्ते का रोना अशुभ होता है।

Image: freepik
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड