अपडेटेड 12 March 2026 at 16:15 IST

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में पसरा मातम, इस करीबी का हुआ निधन, सदमे में हैं पति निक जोनस

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की ननद का निधन हो गया है, जिस वजह उनके परिवार में मतम परसा हुआ है। बहन के निधन से एक्ट्रेस के पति निक जोनस भी सदमे में हैं।

Follow : Google News Icon  
priyanka chopra,-- nick jonas sister
priyanka chopra- nick jonas sister | Image: instagram

Priyanka Chopra: बॉलीवुड और हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। उनके पति निक जोनस की बेहद करीबी और मुंहबोली बहन माया किबेल का निधन हो गया है। माया के अचानक चले जाने से जोनस परिवार में शोक का माहौल छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस भी एक्ट्रेस की ननद को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

निक जोनस की मुंहबोली बहन का निधन

रिपोर्ट्स के मुताबिक माया किबेल निक जोनस के परिवार के बेहद करीब थीं। वह निक और जो जोनस की पड़ोसी और बचपन की दोस्त थीं। निक जोनस का परिवार उन्हें अपनी बहन की तरह मानता था। यही वजह है कि माया का प्रियंका चोपड़ा से भी काफी करीबी रिश्ता बन गया था। उनके निधन की खबर सामने आते ही जोनस परिवार और प्रियंका के फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं।

रेयर बीमारी से जूझ रही थीं माया

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि माया किबेल एक जेनेटिक बीमारी विल्सन डिजीज से पीड़ित थीं। यह बीमारी लंबे समय से उनके लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। उन्होंने इस बीमारी से काफी समय तक लड़ाई लड़ी, लेकिन आखिरकार उनका शरीर जवाब दे गया और महज 30 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

मां ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

माया के निधन की जानकारी उनकी मां ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने भावुक संदेश में लिखा कि माया लंबे समय से इस बीमारी से जूझ रही थीं। उन्होंने अपनी लाइफ में बहुत स्ट्रगल किया है। मां के मुताबिक 7 मार्च की सुबह माया अचानक बेहोश हो गई थीं। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और इमरजेंसी रूम में उनका निधन हो गया।

Advertisement

भावुक पोस्ट में छलका मां का दर्द

माया की मां ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनकी बेटी ने काफी तकलीफ झेली और कई बार दर्द के कारण रोते-रोते सो जाती थी। उन्होंने कहा कि अब माया अपने पिता के पास स्वर्ग में हैं, जहां उसे कोई दर्द या तकलीफ नहीं होगी। मां ने यह भी लिखा कि 30 साल तक बेटी की मां रहने के बाद उसका यूं चले जाना उनके लिए बेहद दुखद है, लेकिन उन्हें इस बात का सुकून है कि अब माया को कोई दर्द नहीं सहना पड़ेगा।

जोनस परिवार की करीबी थीं माया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माया किबेल जोनस परिवार के बेहद करीब थीं और अक्सर उनके साथ समय बिताती थीं। बचपन से ही उनका निक और जो जोनस के साथ खास रिश्ता था। यही वजह है कि माया की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है और प्रियंका चोपड़ा भी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 27 साल के मलयालम एक्टर का निधन, घर में शव मिलने से हड़कंप

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 16:15 IST