27 साल के मलयालम एक्टर का निधन, घर में शव मिलने से हड़कंप, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू

Hari Murali Death News: हरी मुरली नाम के एक एक्टर का निधन हो गया है। वो केवल 27 साल के थे। उनका शव केरल के पय्यानूर जिले के अन्नूर स्थित घर में पाया गया है।

Follow : Google News Icon  
Hari Murali, A Former Malayalam Child Actor, Dound Dead At 27.
Hari Murali | Image: Instagram

Hari Murali Death News: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हरी मुरली नाम के एक एक्टर का निधन हो गया है। वो केवल 27 साल के थे। उनका शव केरल के पय्यानूर जिले के अन्नूर स्थित घर में पाया गया है जिसके बाद चारों ओर हड़कंप मच गया।

हरी मुरली ने केवल साढ़े चार साल की उम्र में एएम नजीर के शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिर उन्होंने लाल जोस द्वारा निर्देशित फिल्म 'रसिकन' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। 

मलयालम एक्टर हरी मुरली का 27 की उम्र में निधन

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, हरी मुरली के शव को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है। इस बीच, पुलिस जांच कर रही है कि उनकी मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई है। बता दें कि हरी मुरली थिएटर और मलयालम एक्टर केयू मुरली के बेटे थे, जिन्हें प्यार से पय्यानूर मुरली के नाम से जाना जाता था। उन्होंने चार साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार अपना करियर शुरू कर दिया था। 

हरी मुरली का एक्टिंग करियर

हरी मुरली ने फिल्म 'रसिकन' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने के बाद ममूटी के साथ 'अन्नन थम्पी' में भी अभिनय किया था। इसके अलावा, उन्होंने बाल कलाकार के रूप में 'डॉन', 'पट्टनाथिल भूथम' और 'मदम्पी' जैसी कुछ और फिल्मों में काम किया। हालांकि, अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए उन्होंने कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। कुल मिलाकर, उन्होंने अपने बचपन में लगभग 10 से 15 फिल्मों में काम किया था।

Advertisement

एक्टिंग से प्रोडक्शन में बनाया करियर

गौरतलब है कि हरी मुरली विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन में BSc की डिग्री पूरी करने के बाद फिल्मों की दुनिया में लौट आए थे। हालांकि, इस बार वो बतौर एक्टर नहीं, बल्कि उन्होंने अपना करियर प्रोडक्शन में बनाया और तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ेंः Monalisa Wedding: ‘बगावत नहीं, लव जिहाद…’; मोनालिसा की शादी की खबरों पर टूटा सनोज मिश्रा का दिल, वायरल गर्ल को दिया था अपनी फिल्म से ब्रेक

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड