बेबी बंप पर स्टीकर चिपकाकर, प्रेग्नेंसी में ही हरियाणवी गानों पर मग्न होकर किया डांस, पायल मलिक की रील्स पर भड़के यूजर्स ने दी ये सलाह, VIDEO
Payal Malik Getting Trolled: पायल मलिक की एक रील खूब ट्रोल की जा रही है। इसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं, उनके पति अरमान मलिक उसमें स्टीकर चिपका रहे हैं। पाय हरियाणवी गानों पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Payal Malik Getting Trolled: यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 3' से चर्चा में आए अरमान मलिक के घर एक बार फिर खुशियों की दस्तक होने वाली है। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने चौथे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस खास दौर को पायल पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं, जिसकी झलक वो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में पायल मलिक ने इंस्टाग्राम पर कई डांस रील्स पोस्ट की हैं, जिनमें वह हरियाणवी गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि हर वीडियो में उनका बेबी बंप अलग-अलग इमोजी स्टिकर्स से कवर किया गया है। कभी हार्ट, कभी बेबी फेस तो कभी स्माइली इमोजी लगाकर वह डांस करती दिखाई दे रही हैं।
अरमान और बच्चों संग भी बनाए डांस वीडियो
पायल की कुछ रील्स में उनके पति अरमान मलिक भी नजर आ रहे हैं, जहां दोनों साथ में डांस करते दिख रहे हैं। वहीं कुछ वीडियो में उनके बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा पायल ने सोलो डांस रील्स भी शेयर की हैं, जिनमें वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया हो रही ट्रोलिंग
हालांकि पायल का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है। उनकी रील्स पर जमकर नेगेटिव कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। कई यूजर्स ने प्रेग्नेंसी के दौरान डांस करने पर सवाल उठाए हैं। कुछ ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, तो कुछ ने एक ही तरह के डांस स्टेप्स दोहराने पर तंज कसा है।
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे अरमान मलिक
गौरतलब है कि अरमान मलिक की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। उन्होंने साल 2011 में पायल मलिक से शादी की थी, जिनसे उनके बेटे चिरायु हैं। बाद में IVF के जरिए अयान और तूबा का जन्म हुआ था। साल 2018 में उन्होंने पायल की बेस्ट फ्रेंड कृतिका मलिक से भी शादी कर ली थी। शुरुआती विवादों के बाद तीनों ने साथ रहने का फैसला किया था। साल 2023 में पायल के जुड़वां बच्चों और कृतिका के बेटे जैद के जन्म के बाद अरमान चार बच्चों के पिता बन चुके हैं।