अपडेटेड 5 January 2026 at 21:50 IST
Pawan Singh: 40वें जन्मदिन पर सद्गुरु ऋतेश्वर से मिले पावर स्टार पवन सिंह, शीश नवा लिया आशीर्वाद- VIDEO
Pawan Singh: पवन सिंह अपने 40वें जन्मदिन पर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज से मिले, जहां उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Pawan Singh: पावर स्टार पवन सिंह की धार्मिक आस्था किसी से छिपी नहीं है। उन्हें जब भी फुर्सत मिलती है वो दर्शन के लिए निकल पड़ते हैं। इस बार वो सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज से मिले और उन्हें झुककर प्रणाम किया।
पवन सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका एक केक काटने का वीडियो भी सामने आया, जिसमें वो मस्ती मूड में नजर आए। इस खास मौके पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
पवन सिंह ने सद्गुरु के चरणों में नवाया शीश
सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज से आशीर्वाद लेते पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि जश्न मनाने से पहले का बताया जा रहा है। पावर स्टार ने सद्गुरु के चरणों में शीश नवाया और आध्यात्मिक शक्ति की अनुभूति की। सद्गुरु ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।
पावर स्टार ने अपनी आवाज का बिखेरा जादू
एक्टर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के नतमस्तक हुए और उनसे बातचीत की। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने सत्संग में आए भक्तों को संबोधित भी किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी आवाज का जादू भी बिखेरा। पवन सिंह का गाना सुन जनता मंत्रमुग्ध हो गई।
Advertisement
अध्यात्म के प्रति लगाव से फैंस इंप्रेस
इस वीडियो को @sadgurushririteshwar नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है, 'नंदिनी नगर में भक्ति की गंगा बह रही है। राष्ट्र कथा के इस मंच पर कला जगत के चमकते सितारे पवन सिंह जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सद्गुरु का सान्निध्य प्राप्त किया। एक कलाकार जब अध्यात्म से जुड़ता है, तो उसकी कला में दिव्यता आ जाती है।'
पवन सिंह के इस अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और अध्यात्म के प्रति उनके लगाव को सराह रहे हैं।
Advertisement
सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के बारे में
बता दें कि ऋतेश्वर महाराज एक आध्यात्मिक गुरु हैं जिनके अनुयायी देश-विदेश में फैले हुए हैं। ऋतेश्वर महाराज अपने सरल प्रवचनों, भक्तिमय भजनों और समाज सेवा के कार्यों के लिए प्रसिद्ध हैं। वह आध्यात्मिक मार्गदर्शन के साथ-साथ अलग-अलग सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से जुड़े हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 5 January 2026 at 21:50 IST