अनंत सिंह की बेटी की शादी में पवन सिंह का धमाकेदार अंदाज, एक्ट्रेस के साथ मस्ती का वीडियो VIRAL

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का विवाह पटना जिले के नदवां गांव में बेहद भव्य और पारंपरिक तरीके से संपन्न हुआ। इस खास मौके पर राजनीतिक और मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

अनंत सिंह की बेटी की शादी में पवन सिंह का धमाकेदार अंदाज, एक्ट्रेस के साथ मस्ती का वीडियो VIRAL
अनंत सिंह की बेटी की शादी में पवन सिंह का धमाकेदार अंदाज, एक्ट्रेस के साथ मस्ती का वीडियो VIRAL | Image: Instagram

बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी पटना जिले के नदवां गांव में बड़े ही भव्य और शाही अंदाज में संपन्न हुई। शिवांगी सिंह और ऋषिकेश के इस विवाह समारोह में राजनीति, समाज और मनोरंजन जगत की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। हालांकि, इस पूरे आयोजन में सबसे ज्यादा सुर्खियां भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झंगियानी की मौजूदगी ने बटोरीं।

पवन सिंह की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल

शादी समारोह में जैसे ही पवन सिंह ने स्टेज पर कदम रखा, वहां मौजूद मेहमानों और दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। पावर स्टार ने अपने सुपरहिट गाने ‘इश्क और प्यार का मजा लीजिए’ से समां बांधा और फिर एक के बाद एक बेहतरीन गानों की झड़ी लगाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पवन सिंह की जबरदस्त एनर्जी, डांस और शानदार स्टेज प्रेजेंस ने शादी की रौनक को दोगुना कर दिया।

प्रीति झंगियानी की खूबसूरती के कायल हुए पावर स्टार

इस शाही शादी में भोजपुरी सितारों के साथ-साथ सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म 'मोहब्बतें' की अभिनेत्री प्रीति झंगियानी भी खास मेहमान बनकर पहुंचीं। मंच से पवन सिंह ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। प्रीति की सादगी और खूबसूरती देखकर पवन सिंह उनकी तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने मंच से ही कहा, 'खूबसूरत तो आप हैं।'इस पर प्रीति ने मुस्कुराते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। पवन सिंह ने अपने खास अंदाज में आगे कहा कि इंसान की पहचान गोरे या सांवले रंग से नहीं, बल्कि उसके चेहरे के नूर से होती है, जिसे ऊपरवाला बड़े प्यार से संवारता है।

'पैरों में बंधन है' पर थिरकीं प्रीति, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पवन सिंह की तारीफों के बाद प्रीति झंगियानी ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी ही फिल्म 'मोहब्बतें' के मशहूर गाने 'पैरों में बंधन है' पर शानदार डांस कर महफिल में चार चांद लगा दिए। पवन सिंह और प्रीति झंगियानी को एक साथ एक ही मंच पर देखना प्रशंसकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। इस खास पल के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां फैंस दोनों सितारों की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Advertisement

नदवां गांव में उमड़ा जनसैलाब

अनंत सिंह की बेटी के इस भव्य विवाह समारोह का गवाह बनने के लिए नदवां गांव में लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा गांव किसी बड़े उत्सव और मेले जैसा नजर आ रहा था। मेहमानों और प्रशंसकों की भारी भीड़ के कारण आसपास की सड़कों पर लंबा जाम लग गया, लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और दूर-दूर से आए लोग इस शाही शादी के साक्षी बने।

ये भी पढ़ें - Guru Shani Gochar 2026: अगले 48 घंटों में बदलेगी गुरु-शनि की चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड