Guru Shani Gochar 2026: अगले 48 घंटों में बदलेगी गुरु-शनि की चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शनि और गुरु की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 11 दिसंबर को शनि मीन राशि में मार्गी होंगे और इसके दो दिन बाद, 13 दिसंबर को गुरु सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि किन राशियों को लाभ हो सकता है।

Guru Shani Gochar 2026: अगले 48 घंटों में बदलेगी गुरु-शनि की चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
Guru Shani Gochar 2026: अगले 48 घंटों में बदलेगी गुरु-शनि की चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत | Image: Meta AI

साल के आखिरी महीने दिसंबर में ज्योतिष के लिहाज से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। महज 48 घंटे के भीतर दो ग्रहों शनि और देवगुरु बृहस्पति की चाल बदलेगी। सबसे पहले 11 दिसंबर को न्याय के देवता शनि मीन राशि में वक्री से मार्गी होंगे, जिससे उनकी सीधी चाल शुरू होगी। इसके ठीक दो दिन बाद यानी 13 दिसंबर को ज्ञान और समृद्धि के कारक गुरु सिंह राशि में वक्री अवस्था में जाएंगे और उनकी उल्टी चाल आरंभ होगी।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इतने कम अंतराल में दो बड़े ग्रहों की गति में यह परिवर्तन कई राशियों के जीवन में सकारात्मक असर डाल सकता है।खासतौर पर करियर, आय और संपत्ति से जुड़े मामलों में कुछ राशियों को राहत और तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि शनि-गुरु की बदली चाल किन राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर परिवर्तन करियर और कमाई के लिहाज से नए रास्ते खोल सकता है. कार्यक्षेत्र में पहले की गई मेहनत का फल अब मिलने के आसार हैं. पुराने संपर्कों या जान-पहचान के जरिए किसी बड़े अवसर या लाभ का रास्ता बन सकता है। घर, जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना विषय फिर से सामने आ सकता है। अतिरिक्त आय बढ़ाने की दिशा में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। प्रत्येक गुरुवार भगवान विष्णु की आराधना करें और 'ॐ गुरवे नमः' मंत्र का जाप करें.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए नौकरी से जुड़े मामलों में सुकून और राहत के संकेत हैं। लंबे समय से चल रहा कोई मतभेद या विवाद सुलझाने की कोशिशों में सफलता मिल सकती है। आमदनी बढ़ाने का कोई पुराना मौका एक बार फिर आपके सामने आ सकता है। नौकरी के साथ-साथ किसी छोटे कारोबार या साइड वेंचर की योजना बनाने के लिए भी यह दौर विचार करने योग्य है। आर्थिक लाभ उठाने के लिए सतर्क और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी होगा।

Advertisement

मीन राशि

शनि का मार्गी होना मीन राशि के लिए खास महत्व रखता है। लंबे समय से रुके या अटके हुए कामों को पूरा करने की रफ्तार बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और रुका हुआ पैसा या पैतृक संपत्ति से जुड़ा लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें और दिनचर्या संतुलित रखें।

ये भी पढ़ें - VIRAL: दिलजीत के कॉन्सर्ट में बना 'लव मोमेंट'... सिंगर ने स्टेज पर बुलाया, इंदौरी युवक ने गर्लफ्रेंड को अंगूठी पहनाकर पूछा- 'विल यू मैरी मी?'- VIDEO
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड