'मेरे पास पति-पत्नी और पंगा से ऑफर आया था, मैंने कहा मैं किसके साथ जाऊंगा?' ज्योति सिंह से तलाक के बीच बोले पवन सिंह

ज्योति सिंह से तलाक के मामले के बीच पवन सिंह ने खुलासा किया कि उन्हें रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' के लिए ऑफर आया था। लेकिन उन्होंने कहा कि मैं किसके साथ जाऊंगा?

Pawan Singh
Pawan Singh | Image: X

Pawan Singh: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह जहां भी जाते हैं छा जाते हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो अवॉर्ड शो से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे जाने-माने गायक और सांसद मनोज तिवारी के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान पवन सिंह ने एक दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें भी रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' के लिए ऑफर आया था।

जी हां, ज्योति सिंह से तलाक के मामले के बीच पवन सिंह ने कहा कि उस शो के लिए मुझे भी फोन आया था। मैंने कहा कि मैं किसके साथ जाऊंगा? वे जिस-जिसका नाम बता रहे थे, मैंने हाथ जोड़ लिये और कहा नमस्ते सर।

पवन सिंह ने मनोज तिवारी से मांगी माफी

सोमवार को भोजपुरी अवॉर्ड शो में मनोज तिवारी ने कहा आजकल मैं एक शो कर रहा हूं जिसका नाम 'पति-पत्नी और पंगा' है। मुझे ड्यूटी दी गई थी कि आप पवन सिंह को रात में फोन करिए और एक लाख रुपये मांगिए, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस पर पवन सिंह ने उनसे माफी मांगी। इसी दौरान उन्होंने शो के ऑफर का खुलासा किया।

मैं गायकी में आपसे सीनियर- पवन सिंह

फिर मनोज तिवारी ने पवन सिंह से कहा कि एक दिन शो पर आओ। इस पर उन्होंने कहा कि एक दिन आऊंगा। अगले ही पल पवन सिंह ने कहा कि मैं गायकी में आपसे सीनियर हूं। तभी मनोज तिवारी कहते हैं कि समय की पूजा होती है। तुम तो मुझसे बहुत मामले में सीनियर हो।

Advertisement

दोनों के बीच खूब हुई मस्ती

इस दौरान मनोज तिवारी ने उन्हें याद दिलाया कि तुम्हें याद है कि मैंने तुम्हें गोदी में उठाकर कलकत्ता से स्टेज पर लाया था? इसके जवाब में पवन सिंह ने कहा कि आपको याद है मैंने आपको बचाया था? स्टेज पर दोनों के बीच खूब हंसी-मजाक हुआ।

पवन सिंह ने छुए मनोज तिवारी के पैर

पवन सिंह ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि आज हमारे जैसे कलाकार मंच पर आकर दो शब्द बोल रहे हैं या हम कहीं सम्मान से जा रहे हैं तो ये मनोज तिवारी की देन है। इसके बाद उन्होंने मनोज तिवारी के पैर छू लिए। पवन सिंह ने बड़े ही प्यार से कहा कि ये आपकी देन है भैया, नहीं तो हम कहीं खेती या 1500-2000 की नौकरी कर रहे होते। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दलेर मेहंदी विवाद में कूदे पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्टर, मंत्री को बताया 'झूठा'; बोले- हिम्मत है तो पूरा शो अपलोड करो! जानें पूरा मामला

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड