दलेर मेहंदी विवाद में कूदे पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्टर, मंत्री को बताया 'झूठा'; बोले- हिम्मत है तो पूरा शो अपलोड करो! जानें पूरा मामला

पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्टर ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को चैलेंज दिया है कि अगर वे सचमुच पिटकर गए थे, तो उस शो का पूरा वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि सच्चाई सभी के सामने आनी चाहिए।

Daler Mehendi Controversy
Daler Mehendi Controversy | Image: Instagram

Maninder Buttar: दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद में अब पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्टर की एंट्री हो गई है। विवाद में अपना नाम घसीटे जाने पर सिंगर ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के ‘ मनिंदर बुट्टर पिट कर गया था’ वाली टिप्पणी पर आखिरकार चुप्पी तोड़ी है।

मनिंदर बुट्टर ने इस बात पर जोर दिया कि उनियाल उनके पिता की उम्र के हैं। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि वे उनके पिछले कामकाज का पूरा और बिना कांट-छांट वाला फुटेज जारी करें, ताकि सच्चाई सभी के सामने आ सके।

मनिंदर बुट्टर ने मंत्री जी को दिया चैलेंज?

मनिंदर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ दिनों से एक मुद्दा चल रहा है। मैंने एक शो किया था। आप स्टेज पर आए थे और मुझे पहाड़ी टोपी भी भेंट की थी। मैंने सारा शो पहाड़ी टोपी में किया। मैंने जिंदगी में नशा करके नहीं गाया। आज तक मेरा कोई गाना नशे पर नहीं है, कोई हथियारों वाला नहीं है। मैंने कभी किसी का दिल दुखाया ही नहीं है। अगर मैंने आपके शो पर कुछ गलती की है तो... सर मैं ये कहना चाहता हूं कि मेरा सारा शो इंटरनेट पर अपलोड कर दो।'

शिक्षा मंत्री से ऐसा सुनकर दुख हुआ- बुट्टर

उन्होंने आगे कहा, 'मैं दुनिया से दूर एकदम चुपचाप रहने वाला इंसान हूं। मेरे लिए आपने ऐसा कहा इसलिए मुझे बुरा लगा। मैं इस चकाचौंध से अपने परिवार को दूर रखता हूं। सभी को पता है कि मैं परिवार की कोई तस्वीर तक अपलोड नहीं करता, इतना दूर रखता हूं। मेरी फैमिली आज तक इन सबसे दूर थी, तो उनके बारे में सुनकर बुरा लगा। ऐसी बात बोल कौन रहा है, शिक्षा मंत्री? आप किसी राज्य को दर्शाते हैं। मुझे लगता है कि विद्यार्थी आपसे क्या सीखेंगे? माफी चाहता हूं अगर मेरे शब्द आपको ठेस पहुंचाएं। आप सचमुच मेरे पिता के समान हैं। शायद आपकी और मेरे पिता की उम्र एक ही हो। सर आपको ऐसे शब्द नहीं बोलने चाहिए थे।'

Advertisement

‘…सारा शो अपलोड कर दो’

सिंगर ने दोहराया कि मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि सच सामने आए। प्लीज आप सारा शो अपलोड कर दो और बताओ कि मनिंदर कहां गलत है। अब सच सामने आना ही चाहिए। अभी तो मेरा कोई मुकाम ही नहीं है। जब मुझे नया-नया ब्रेक मिला था तब (2018) मैं सिर्फ 24 साल का था। मेरा एक गाना चल गया था, शायद एक-आध और आ गया हो। मैंने फिर भी डेढ़ घंटा गाया था। फिर भी 7 साल बाद कोई आपके बारे में ऐसा बोल रहा है, मैं बहुत शॉक्ड हूं।

उन्होंने कहा कि उस शो में लगभग 7 से 8 हजार लोग थे। उन सभी ने सुना है। मैंने पूरे भारत और हिमाचल में शो किए हैं, लेकिन कभी किसी का दिल नहीं दुखाया। कभी किसी को कमिटमेंट देके नहीं भागा। सिर्फ एक ही बार ऐसा हुआ है जब मैं लाइव शो में गुस्से में आया था। लेकिन उस बंदे से भी सुलह हो गई थी। मैंने उससे कहा था कि मैं हमेशा तेरे लिए हूं। कभी गलत नहीं गाया, किसी का दिल नहीं दुखाया और कंट्रोवर्सी में तो आता ही नहीं हूं। किसी को पता भी नहीं लगता कि मनिंदर किस जगह से गुजरा है, इतना शांत रहता हूं।

Advertisement

मीका सिंह का जताया आभार

मनिंदर बुट्टर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि आपने मेरे पिता के बारे में बोला, जो इंटरनेट की दुनिया में कहीं नहीं हैं। इसका मुझे बहुत ज्यादा बुरा लगा है। अगर फिर भी मेरे शब्द आपको थोड़े भी बुरे लगे तो मैं माफी मांगता हूं। इसके बाद उन्होंने उनके लिए आवाज उठाने पर सिंगर मीका सिंह का शुक्रिया अदा किया।

मीका सिंह ने क्या कहा था?

मीका सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर मंत्री सुबोध उनियाल की एक वीडियो शेयर की थी। इसमें मंत्री कथिततौर पर कहते सुनाई दिए, 'यहां आपसे पहले मनिंदर बुट्टर पिट कर गया था। इतना पीटा था कि अब उसका बाप भी नहीं आ सकता यहां।'

मीका सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा था कि जिस प्रकार मंत्री जी ने मंच पर जो कहा वह बेहद असभ्य और अपमानजनक था। क्या एक मंत्री को कलाकारों के लिए सच में ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए? ये किस तरह का बर्ताव है? कलाकार अपनी प्रस्तुति देने, लोगों का मनोरंजन करने और अपने वादों को पूरा करने आते हैं। वे सम्मान के हकदार हैं, किसी सार्वजनिक मंच पर अपमानित किए जाने के नहीं।

यह भी पढ़ें: Daler Mehndi Controversy: 'माफी मांगने का सवाल ही नहीं', दलेर मेहंदी को अपमानित करने वाले मंत्री भड़के, कहा- मैंने कोई अपराध किया है जो…

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड