अपडेटेड 22 March 2024 at 12:37 IST

Deepinder Goyal: इस मैक्सिकन मॉडल पर आया जोमैटो के CEO का दिल, गुपचुप रचाई शादी

Deepinder Goyal Wedding: जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल ने शादी कर ली है। उनकी लाइफ पार्टनर भारत से नहीं, बल्कि मेक्सिको से ताल्लुख रखती हैं।

Follow : Google News Icon  
Deepinder Goyal Wedding
जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल | Image: instagram

Deepinder Goyal Wedding: जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल (Zomato CEO Deepinder Goyal) ने उद्यमी ग्रेसिया मुनोज (Grecia Munoz) के साथ शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, कपल ने करीब एक महीने पहले शादी रचाई थी।

खबरों के मुताबिक, दीपिंदर गोयल और ग्रेसिया मुनोज ने एक महीने पहले हमेशा के लिए साथ रहने की कस्में खाई थीं। बात करें उनकी दुल्हनिया ग्रेसिया मुनोज की तो उनका जन्म मेक्सिको में हुआ था। वह एक मॉडल भी रह चुकी हैं और इस समय अपने खुद के स्टार्टअप पर काम कर रही हैं।

जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल ने ग्रेसिया मुनोज से की शादी

जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल ने शादी कर ली है। उनकी लाइफ पार्टनर भारत से नहीं, बल्कि मेक्सिको से ताल्लुख रखती हैं। वह एक पूर्व मॉडल हैं और इन दिनों अपने स्टार्टअप में बिजी हैं। उनका बिजनेस लक्जरी कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (luxury consumer products) में डील करता है। 

दीपिंदर गोयल ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो के फाउंडर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिंदर गोयल और ग्रेसिया मुनोज फरवरी में अपने हनीमून से लौटे हैं।

Advertisement

दीपिंदर गोयल और ग्रेसिया मुनोज की लव स्टोरी

आपको बता दें कि मैक्सिकन मॉडल और उद्यमी ग्रेसिया मुनोज ने इस साल जनवरी में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट भी किया था जिसमें वह दिल्ली दर्शन करती नजर आई थीं। साथ ही, उन्होंने ये भी बताया कि अब भारत ही उनका नया घर बन चुका है। 

खबरों की माने तो ग्रेसिया मुनोज कुछ समय पहले भारत घूमने आई थीं जहां उनकी मुलाकात जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल से हुई। दोनों को आपस में प्यार हो गया जिसके बाद उन्होंने अब लगभग एक महीने पहले गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। 

Advertisement

इस बीच, आपको बता दें कि ये गोयल की दूसरी शादी है। उन्होंने इससे पहले कंचन जोशी के साथ सात फेरे लिए थे जिनसे उनकी मुलाकात IIT-दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई थी।

ये भी पढे़ंः गले में भगवा गमछा... हाथ में राम मंदिर की मूरत, IPL 2024 से पहले सनातन रंग में रंगे डेविड वॉर्नर

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 March 2024 at 12:34 IST