गले में भगवा गमछा... हाथ में राम मंदिर की मूरत, IPL 2024 से पहले सनातन रंग में रंगे डेविड वॉर्नर

IPL 2024 के आगाज से पहले डेविड वॉर्नर सनातनी रंग में रंगे दिखे। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ने फैंस के साथ जय श्री राम का नारा भी लगाया।

david warner chants jai shree ram
डेविड वॉर्नर ने लगाए जय श्री राम के नारे | Image: x

David Warner chants Jai Shree Ram: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर आईपीएल 2024 में जलवा बिखेरने को तैयार हैं। वॉर्नर उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें भारत में फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। वॉर्नर पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे, लेकिन इस सीजन से पहले उन्हें कप्तानी के पद से हटाकर फ्रेंचाईजी ने ये जिम्मेदारी एक बार फिर भारतीय स्टार ऋषभ पंत को दी है।

आईपीएल 2024 के आगाज से पहले डेविड वॉर्नर सनातनी रंग में रंगे दिखे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देख सकते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज राम भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। फैंस उनके इस अवतार से बेहद खुश हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

राम भक्ति में लीन डेविड वॉर्नर

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें डेविड वॉर्नर दो फैंस से मिलते नजर आ रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये दोनों फैंस अयोध्या के हैं। फैंस ने वॉर्नर को पहले भगवा गमछा पहनाया और इसके बाद उन्हें राम मंदिर की मूरत गिफ्ट की। फिर दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज ने उनके साथ जय श्री राम का नारा लगाकर दिल जीत लिया।

पिछले साल डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम संघर्ष करते दिखी थी। लगातार मैच हारने के बाद उनके बल्लेबाजी में भी वो तेवर नहीं दिखी थी, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में अब तक कुल 176 मैच खेले हैं और 41.54 की औसत से 6,397 रन बनाए हैं।

Advertisement

महाराज ने किया राम लला का दर्शन

इससे पहले गुरुवार को साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर केशव महाराज ने भारतीय फैंस का दिल जीता। महराज आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले महाराज ने अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन किए। 

केशव महाराज कई बार सोशल मीडिया के जरिए कह चुके हैं कि वो भगवान राम और हनुमान के बहुत बड़े भक्त हैं और साउथ अफ्रीका में रहने के बावजूद वो सनातनी धर्म से जुड़े हुए हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: बल्लेबाज नहीं बवाल है! RCB के पास है ऐसा खिलाड़ी, जिसने 41 गेंदों पर ठोका तूफानी शतक; मिलेगा मौका?

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड