अपडेटेड 12 February 2024 at 13:08 IST

शोएब मलिक ने छोड़ा तो सानिया मिर्जा को किसने संभाला? हर कदम पर साथ, दिल जीत लेगा पोस्ट

Sania Mirza: शोएब मलिक से रिश्ता टूटने के बाद जानिए किसने सानिया मिर्जा को संभाला और उन्हें अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने में मदद की।

Follow : Google News Icon  
Sania Mirza
सानिया मिर्जा | Image: instagram

Sania Mirza: सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ इन दिनों भारत से लेकर पाकिस्तान तक में चर्चा का विषय बनी हुई है। कारण है उनका तलाक। बीते एक साल से उड़ रहीं तलाक की अफवाहों के बीच आखिरकार मिर्जा फैमिली ने खुलासा कर दिया है कि टेनिस स्टार ने ही कुछ महीने पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से खुला लिया था। पति से रिश्ता टूटने के बाद जानिए किसने सानिया मिर्जा को संभाला और उन्हें अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने में मदद की।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में हैदराबाद में निकाह किया था। उनके निकाह की खबर ने भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्कों में भूचाल ला दिया था। सभी से लड़ते हुए दोनों ने एक होने का फैसला किया। कपल अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रहता था लेकिन अब शोएब तलाक के बाद पाकिस्तान लौट गए हैं। 

शोएब मलिक से तलाक के बाद किसने सानिया को संभाला?

शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरा निकाह कर लिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि सना के साथ ही शोएब ने भारतीय खिलाड़ी को चीट किया था जिसके बाद उन्होंने खुला ले लिया। अब सानिया अपना सारा वक्त अपने परिवार के साथ बिता रही हैं। इस बुरे वक्त में उनकी बहन अनम मिर्जा ने उन्हें सबसे ज्यादा सहारा दिया। 

सानिया ने हाल ही में अनम के लिए एक एप्रिसिएशन पोस्ट भी किया है जिसमें वह उन्हें अपना ‘बेस्ट फ्रेंड और हीलर’ बताती नजर आ रही हैं। बता दें कि बीते कुछ महीनों से सानिया अपनी बहन के साथ ही समय बिता रही हैं। पिछले साल हुई परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में भी वह अपनी बहन के साथ ही पहुंची थीं। तब भी सानिया और शोएब के सेपरेशन रूमर्स तेजी से उड़े थे।

Advertisement

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

बेटे ने भी किया मां सानिया मिर्जा को सपोर्ट

अनम के अलावा, सानिया के लाडले बेटे इजहान ने भी उन्हें इस मुश्किल दौर से बाहर निकलने में काफी मदद की थी। सानिया अपने बेटे के साथ दुबई में ही रह रही थीं। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह इजहान और अनम की बेटी को झप्पी देती दिख रही थीं। इसके साथ टेनिस स्टार ने कैप्शन में लिखा- ‘लाइफलाइन’।

साथ ही, इजहान ने कुछ दिन पहले अपनी मां को गिफ्ट में क्रॉक्स भी दिए थे जिसकी फोटो खुद सानिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। शोएब से तलाक के बाद सानिया हैदराबाद अपने मायके लौट आई हैं और यहीं परिवार के साथ रह रही हैं।

Advertisement

(images- @mirzasaniar/instagram)

ये भी पढ़ेंः मलिक से तलाक के बाद कौन कर रहा सानिया मिर्जा को ‘हील’? टेनिस स्टार का आया दिल, लिखा- आई लव यू

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 12 February 2024 at 13:01 IST