UK07 Rider उर्फ अनुराग डोभाल ने लाइव आकर की सुसाइड की कोशिश? VIDEO देख चिंतित हुए अली गोनी, किससे बोले- शर्म करो
Anurag Dobhal Suicide Attempt: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने लाइवस्ट्रीम में कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की। अब टीवी एक्टर अली गोनी ने उनकी सलामती के लिए दुआएं की हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Anurag Dobhal Suicide Attempt: 'बिग बॉस 17' फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसे दावे किए थे जिसे सुन उनके फैंस चिंतित हो गए थे। UK07 Rider के नाम से मशहूर अनुराग ने कुछ दिन पहले खुलासा किया था कि वो इन दिनों काफी डिप्रेशन में हैं। इसकी वजह उनका परिवार है। और अब यूट्यूबर ने लाइवस्ट्रीम में कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की है।
इस वीडियो में यूट्यूबर अनुराग डोभाल कहते दिखे- ‘लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव’ यानि ‘आखिरी सफर पर चलते हैं’। वो दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गाड़ी चलाते हुए इंस्टाग्राम पर लाइव आए और काफी भावुक दिखे। इस वीडियो में उन्हें तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए देखा जा सकता है। अब टीवी एक्टर अली गोनी ने उनकी सलामती के लिए दुआएं की हैं।
अनुराग डोभाल के लिए चिंतित दिखे अली गोनी
अनुराग डोभाल के सुसाइड अटैम्प्ट के बारे में सुनकर अली गोनी परेशान हो गए और ऐसे मुश्किल समय में भी यूट्यूबर को ट्रोल करने वाले लोगों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो बता रहे हैं कि कैसे अनुराग ने अपनी एक वीडियो डाली थी जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी में जो हो रहा है, वो जाहिर किया। अली ने कहा- ‘चलो फैमिली मैटर है तो दखल नहीं देना चाहिए लेकिन उसने अपने आपको अपने फैंस और अपने चाहनेवालों के सामने जाहिर किया और उसे बदले में क्या मिला- हंसी, मजाक, ट्रोल’।
अली ने आगे उनकी सलामती को लेकर फिक्र जताते हुए कहा- 'अभी सुनने में आ रहा है कि उसने चलती हुई गाड़ी में सुसाइड करने की कोशिश की है, हाईवे पर, 200-250 की स्पीड में गाड़ी चला रहा था। पता नहीं, अल्लाह करे कि वो ठीक हो लेकिन ये बहुत दुखद सच्चाई है'।
Advertisement
अनुराग डोभाल का वीडियो देख दहल जाएगा दिल
सोशल मीडिया पर उनकी ड्राइव का ये भयावह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रहे हैं- "हिम्मत थी लेकिन अब लोग ही नहीं बचे। किसे फोन करूं?" फिर लाइवस्ट्रीम अचानक बंद हो गई, जिससे दर्शक चिंता में आ गए कि अब क्या हो गया। हालांकि, बाद में अनुराग का एक और वीडियो सामने आया है जिसकी माने तो, वो सुरक्षित हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
कुछ वीडियो में राहगीरों को अनुराग डोभाल को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। खबरों के अनुसार, उन्हें चोटें आई हैं लेकिन वे बच गए। ये सुन फैंस ने राहत की सांस ली।