
66 की उम्र में फिर से मां बनने वाली हैं Neena Gupta? वायरल फोटोज पर बवाल के बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रियल लाइफ बधाई…
Neena Gupta Pregnancy Rumours: मशहूर सीनियर एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों उनके प्रेग्नेंसी रूमर्स आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
नीना गुप्ता हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में पहुंचीं जहां से उनके प्रेग्नेंसी रूमर्स फैलने लगे। दरअसल, फैंस को लगा कि उन्हें साड़ी में से उनका कथित ‘बेबी बंप’ दिख रहा था।
Image: instagram
बस फिर क्या था, जैसे ही नीना गुप्ता की इवेंट से ये तस्वीरें सामने आईं, मीडिया के गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि क्या वो वाकई 66 की उम्र में फिर से मां बनने वाली हैं।
Image: XAdvertisement
अब ‘वध’ फेम एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में प्रेग्नेंसी रूमर्स को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने अपनी हिट फिल्म का जिक्र करते हुए कहा- ‘यही चाहिए मुझे, रियल लाइफ बधाई हो…’।
Image: instagram
नीना गुप्ता ने आगे कहा- “बधाई हो जैसी कोई बात नहीं है। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। सच तो यह है कि साड़ी का कपड़ा मोटा था, इसलिए रिसेप्शन में मैं थोड़ी मोटी लग रही थी”।
Image: instagramAdvertisement
नीना ने कहा- ‘लेकिन मुझे कहना होगा कि इस उम्र में मेरी प्रेग्नेंसी को लेकर हो रही ये सारी अटकलें मुझे बहुत अच्छी लग रही हैं। इससे पता चलता है कि हम एक देश के रूप में विकसित हो रहे हैं’।
Image: instagram
बता दें कि 2018 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बधाई हो’ में नीना गुप्ता का किरदार 60 की उम्र में प्रेग्नेंट हो जाता है। फिल्म में उनके बेटे का किरदार आयुष्मान खुराना ने निभाया था।
Image: instagram